The Paradise Box Office Collection Day 8: साउथ के ‘नेचुरल स्टार’ नानी (Nani) और डांसर-टर्न-एक्टर राघव जुयाल (Raghav Juyal) की मास-एक्शन थ्रिलर ‘द पैराडाइज’ (‘The Paradise’) बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद अब थोड़ी सुस्त पड़ती नजर आ रही है. खराब और मिक्स्ड रिव्यूज के बावजूद नानी के क्रेजी फैंस ने थिएटर्स में जो रंग जमाया था, उसकी बदौलत फिल्म ने 6 ही दिनों में सेंचुरी ठोक दी थी. हालांकि, अब वर्किंग डेज शुरू होते ही 8वें दिन फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार नीचे आ रहा है.
8वें दिन इतनी हुई कमाई
ट्रेड ट्रैकर ‘सैकनिल्क’ (Sacnilk) के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 7वें दिन 3.40 करोड़ का नेट कलेक्शन समेटने के बाद 8वें दिन रात 10 बजे तक फिल्म ने सिर्फ 3.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इस आंकड़े के साथ ‘द पैराडाइज’ की टोटल इंडिया नेट कमाई अब 108.20 करोड़ रुपये हो गई है.
6 दिनों में 100Cr का क्लब
क्रिटिक्स के मिले-जुले रिव्यूज को साइडलाइन करते हुए नानी की इस फिल्म ने महज 6 दिनों के अंदर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रचा था. 6वें दिन 4.40 करोड़ कमाकर फिल्म का कुल आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच गया था, जिसने नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड भी बनाया.
संडे के बाद गिरा कलेक्शन
शुरुआती सुस्ती के बाद शनिवार को 15.25 करोड़ और रविवार को 15.70 करोड़ का धमाकेदार पीक कलेक्शन करने वाली इस फिल्म की रफ्तार सोमवार (5वें दिन) से धीमी पड़ गई थी, जब बिजनेस घटकर 5 करोड़ पर आ गया था. इसके बाद से फिल्म का ग्राफ लगातार नीचे ही जा रहा है.
सिकंदराबाद का डार्क वायलेंट ड्रामा
2 घंटे 54 मिनट लंबे इस एक्शन-ड्रामा का प्लॉट 1980 के दशक के सिकंदराबाद के एक काल्पनिक क्षेत्र ‘पैराडाइज’ पर आधारित है. फिल्म का सबसे बड़ा यूएसपी नानी का खूंखार अवतार ‘जादल’ (Jadal) और विलेन के रोल में राघव जुयाल की दमदार एक्टिंग के बीच का खूनी आमना-सामना है.
‘दृश्यम 3′ से तगड़ी चुनौती
ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो नानी की फिल्म की कमाई पर आने वाले दिनों में और ब्रेक लग सकता है. बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन (Ajay Devgn) की मच-अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ (‘Drishyam 3’) रिलीज होने वाली है, जो थिएटर्स में नानी और राघव की फिल्म को कड़ी टक्कर देगी.