Thursday, 1 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मुझे पटक-पटककर मारा गया’, काजल राघवानी ने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर रोते हुए बयां किया दर्द

Rise And Fall 2: 'राइज एंड फॉल 2' में काजल राघवानी ने अपने पास्ट रिलेशनशिप में सहे दर्दनाक टॉर्चर का खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने रोते हुए बताया कि कैसे उनके एक्स-पार्टनर ने उन्हें बुरी तरह से पीटा था, जिससे उनके सिर के बाल तक उखड़ गए थे.

Kajal Raghwani Painfull Past Rise And Fall 2
Kajal Raghwani Painfull Past Rise And Fall 2

Rise And Fall 2: भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghawani) इन दिनों रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ (Rise And Fall 2) में नजर आ रही हैं. शो में अपनी मजबूत पहचान बनाने वाली काजल ने हाल ही में अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर ऐसा खौफनाक और दिल दहला देने वाला खुलासा किया है, जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया. शो के दौरान अपने एक्स-बॉयफ्रेंड द्वारा की गई डोमेस्टिक वायलेंस और मारपीट की कड़वी यादों को शेयर करते हुए काजल फूट-फूटकर रो पड़ीं, जिससे पूरा माहौल इमोशनल हो गया.

पास्ट रिलेशनशिप का खौफनाक सच

शो के दौरान बतौर वर्कर गेम खेल रहीं काजल राघवानी ने अपनी लव लाइफ का काला पन्ना खोलते हुए कहा, “मैंने अपने एक्स-रिलेशनशिप में हद से ज्यादा दर्द सहा है. जिससे मैंने सच्चा प्यार किया, उसी ने मुझे बहुत मारा. मैंने आज तक उस इंसान का नाम उजागर नहीं किया है और मुझे बताना भी नहीं है, भले ही लोग मुझे कितना भी जज करते रहें.”

---विज्ञापन---

‘पटक-पटककर मारने का दर्दनाक टॉर्चर’

आपबीती सुनाते हुए काजल के आंसू बह निकले. उन्होंने बताया, “मुझे जमीन पर पटक-पटककर पैरों से मारा गया. आज मेरे बाल इतने पतले क्यों हैं, पता है? क्योंकि उन्होंने मेरे बाल पकड़कर जमीन पर इस कदर घसीटा था कि जब वो ड्रामा खत्म हुआ, तो मेरे ढेरों बाल हाथों में आ गए थे. मुझे अपनी शारीरिक चोटों से ज्यादा बाल टूटने का सदमा लगा था.”

खेसारी लाल संग नाम जुड़ने पर सफाई

बता दें कि इससे पहले ‘भोजपुरी बवाल’ में काजल द्वारा मारपीट का जिक्र किए जाने पर पावरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नाम तेजी से उछला था. हालांकि, काजल ने साफ कर दिया था कि अत्याचार करने वाले एक्स का नाम खेसारी नहीं है. एक्ट्रेस ने धमकी मिलने की वजह से उस शख्स का नाम छुपाए रखने की बात कही थी.

---विज्ञापन---

खेसारी लाल यादव का पुराना रिएक्शन

काजल के पुराने बयानों पर खेसारी लाल यादव ने पहले ही अपनी सफाई पेश की थी. एक्टर ने कहा था कि उन्होंने अपनी लाइफ में कभी अपनी पत्नी या बेटी पर हाथ नहीं उठाया, तो वे किसी और को कैसे मार सकते हैं. उन्होंने काजल के साथ मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था.

नाम न बताने पर रहीं अडिग

तमाम विवादों और ट्रोल्स के बावजूद काजल राघवानी ने एक बार फिर अपने उस टॉर्चर करने वाले एक्स-बॉयफ्रेंड की पहचान जाहिर करने से साफ मना कर दिया है. हालांकि, ‘राइज एंड फॉल 2’ के सेट पर उनकी यह दर्दभरी कहानी सुनकर साथी कंटेस्टेंट्स भी बेहद भावुक और गमगीन नजर आए.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 01, 2026 10:44 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola