Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

रिया चक्रवर्ती ने किया था फोन, सुशांत सिंह राजपूत को लेकर दिग्गज एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘काश वो मेरे…’

Actress Regrets Not Helping Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड की इस दिग्गज एक्ट्रेस ने सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.

Actress Regrets Not Helping Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का दुख आज भी लोगों के दिलों में है. वैसे, अक्सर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति उनके बारे में बात करती रहती हैं. हाल ही में फेमस एक्ट्रेस और स्पिरिचुअल हीलर स्मिता जयकर ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि सुशांत के साथ उनकी मुलाकात एक अस्पताल में हुई थी, जहां उनके डिप्रेशन का इलाज चल रहा था. इस दौरान स्मिता जयकर ने रिया चक्रवर्ती के बारे में भी काफी कुछ बताया है.

डिप्रेशन में थे सुशांत सिंह राजपूत

हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में स्मिता जयकर ने बताया कि वो सुशांत सिंह राजपूत से मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में मिली थीं, जहां एक्टर अपने डिप्रेशन का इलाज करवाते थे. स्मिता जयकर ने आगे बताया कि रिया चक्रवर्ती ने उनसे कॉन्टैक्ट किया. स्मिता बताती हैं कि रिया ने अपनी पहली फिल्म ‘सोनाली केबल’ में उनके साथ काम किया था. इस दौरान उन्होंने स्पिरिचुअल हीलिंग पर बात की थी. रिया ने स्मिता से सुशांत सिंह राजपूत के हॉस्पिटल में रहने के दौरान उनसे मिलने के लिए कहा था.

---विज्ञापन---
Sushant Singh Rajput-Rhea Chakraborty (2)

रिया ने मुझे फोन किया…

सुशांत के साथ अपनी मुलाकात को याद करते हुए स्मिता ने कहा, ‘जब सुशांत हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती थे, तो मैं उन्हें इलाज देने गई थी. वहां उनके डिप्रेशन का इलाज चल रहा था. रिया ने मुझे फोन किया था. मैंने उनके साथ सोनाली केबल में काम किया था और हमने इन चीजों के बारे में पहले भी बात की थी. उन्हें वो बातचीत याद थी और उन्होंने मुझसे कॉन्टैक्ट किया. मैंने उनसे कहा कि मैं आकर उनसे मिलूंगी.’

रिया ने मुझे मैसेज…

स्मिता ने बताया कि सुशांत की हालत के बारे में रिया चक्रवर्ती ने उन्हें एक मैसेज किया था. स्मिता ने कहा, ‘उस समय शायद उसकी दवा चल रही थी. उसने मुझसे बहुत अच्छे से बात की और बहुत खुश लग रहा था. मैं उसे आश्रम लाने का प्लान बना रही थी और वह एक प्रोसेस के लिए भी आने को तैयार था. उस रात रिया ने मुझे मैसेज किया, ‘स्मिता, उसकी हालत फिर से खराब हो रही है.’ ऐसा कभी नहीं हुआ और काश वो मेरे आश्रम आ जाता.’

---विज्ञापन---

मैं उनकी मदद कर सकती…

स्मिता ने आगे कहा, ‘जब मैंने उनकी मौत के बारे में सुना, तो मैंने सोचा, ‘वह मेरे पास क्यों नहीं आए? उन्होंने मुझसे दोबारा कॉन्टैक्ट क्यों नहीं किया? मैं उनकी मदद कर सकती थी.’ जब हम पहली बार मिले थे, तब मैंने उन्हें अच्छे से गले लगाया. मैं हमेशा से उन्हें एक एक्टर के तौर पर पसंद करती थी. रिया ही वो थी, जो उस समय सुशांत के साथ थी और उसकी मदद करना चाहती थी. इस बेचारी लड़की को इस सब में घसीटा गया. जब मैंने उसके साथ काम किया, तो वह बहुत प्यारी लड़की थी.’

First published on: Oct 23, 2026 12:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो