Dhurandhar 2 TV Premiere: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस और ओटीटी पर खूब तहलका मचाया. दुनियाभर में फिल्म की कहानी और कास्ट को सराहा गया. अब ये स्पाई थ्रिलर फिल्म टीवी पर आने को तैयार है दशहरा से ठीक पहले फिल्म का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर हो रहा है. आइए पूरी डिटेल जानते हैं.
धुरंधर पार्ट 1 का प्रीमियर टीवी पर पहली हो चुका है. पहले पार्ट ने टीवी पर चार घंटे में ही 5.3 करोड़ व्यूअर्स तक पहुंचकर जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया था. उम्मीद है कि धुरंधर 2 भी उसी तरह का रिकॉर्ड कायम करेगी.
टीवी पर कब और कहां देखें ‘धुरंधर द रिवेंज’?
धुरंधर द रिवेंज का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 18 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी चैनल स्टार गोल्ड पर होगा. अगर आप भी उनमें से हैं, जिन्होंने थिएटर या ओटीटी पर इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को मिस कर गए थे, तो अब टीवी पर आराम से आप इसे एन्जॉय सकते हैं.
धुरंधर 2 की स्टारकास्ट
जिओ स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी धुरंधर द रिवेंज की कहानी आदित्य धर ने लिखी है. फिल्म का निर्देशन भी आदित्य धर में की है. ये फिल्म साल 2025 के अंत में आई धुरंधर के आगे की कहानी है, जिसे ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का म्यूजिक शाश्वत सचदेव ने दिया है. इसमें रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन लीड रोल में हैं.
फिल्म की कहानी
धुरंधर द रिवेंज की कहानी पाकिस्तान के ल्यारी में पहुंचे भारतीय अंडरकवर एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अब चुन-चुनकर आतंकवादियों का खात्मा करता है. एक्शन, ड्रामा और ट्विस्ट से भरपूर इस हाई-ऑक्टेन थ्रिलर ने थिएटर में तहलका मचा दिया था. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए हैं और अब टीवी पर दर्शकों के दिलों पर छाने को आ रही है.