Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Celebrity MasterChef में फिर निक्की-गौरव के बीच महाभारत, जानें अब किस बात पर हुई तू-तू-मैं-मैं?

सेलेब्रिटी मास्टरशेफ में निक्की तंबोली और गौरव खन्ना के बीच एक बार फिर बहस देखने को मिली है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर अब दोनों किस बात पर भिड़ गए?

---विज्ञापन---

‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ अपने लास्ट पड़ाव पर पहुंच गया है। शो को उनके टॉप 5 फाइनलिस्ट भी मिल गए हैं। शो में टीवी के जाने-माने सेलेब्स अपनी कुकिंग स्किल से जजेस को इंप्रेस करते नजर आ रहे हैं। वहीं शो के शुरुआत से ही निक्की तंबोली और गौरव खन्ना के बीच ज्यादा बनती नहीं दिखी, अब एक बार फिर उनके बीच महाभारत देखने को मिलने वाला है। निक्की ने गौरव पर इस बीच एक बार फिर तंज कसा है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय से डरते हैं अभिषेक बच्चन! पत्नी की फोन कॉल से किस बात का हो जाता है स्ट्रेस?

---विज्ञापन---

निक्की-गौरव की शुरुआत से है जंग

निक्की तंबोली ने शो में पहले ही क्लीयर कर दिया था कि वो गौरव खन्ना को पसंद नहीं करती हैं। वहीं दोनों की लड़ाई तब देखने को मिली थी जब निक्की और गौरव को एक टीम में डाल दिया गया था और उस दौरान निक्की गौरव से काफी परेशान नजर आई थीं। यहां तक कि निक्की ने गौरव को पनौती तक कह दिया था। हालांकि इसके बाद निक्की को सोशल मीडिया यूजर्स ने काफी ट्रोल भी किया था।

---विज्ञापन---

अब किस बात पर हुई लड़ाई?

वहीं बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार लेटेस्ट एपिसोड में दोनों के बीच फिर बहस दिखी। दरअसल हाल ही के एपिसोड में अर्चना गौतम और गौरव खन्ना ने कुकिंग चैलेंज जीता और उन्हें एक स्पेशल पावर मिली। जिसके चलते उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स को कुकिंग का समय देना था। इस दौरान गौरव ने तेजस्वी प्रकाश और उषा नाडकर्णी को 100 मिनट दिए। वहीं दूसरी और निक्की और राजीव को सिर्फ 90 मिनट दिए। इस पर निक्की भड़क गईं और उन्होंने गौरव को इनसिक्योर लड़का कह दिया। इसके बाद भी निक्की शांत नहीं हुईं। वहीं गौरव ने इस पर कोई रिप्लाई नहीं दिया और उन्होंने कहा कि निक्की को ऐसा बोलने की आदत है इसलिए मैं कुछ नहीं कहूंगा।

शो के कंटेस्टेंट्स

दोनों के बीच ये घमासान काफी पुराना है। शुरुआत से ही दोनों एक दूसरे की खिंचाई करते नजर आते हैं। बता दें शो में निक्की तंबोली, गौरव खन्ना, तेजस्वी प्रकाश, दीपिका कक्कड़, अर्चना गौतम, उषा नाडकर्णी, राजीव अदातिया, कबिता सिंह, फैजल शेख उर्फ मिस्टर फैसू, अभिजीत सावंत, आयशा जुल्का और चंदन प्रभाकर ने बतौर कंटेस्टेंट पार्टिसिपेट किया। हालांकि इनमें से कबिता सिंह, अभिजीत सावंत, आयशा जुल्का, चंदन प्रभाकर शो से एलिमिनेट हो गए हैं। वहीं दीपिका कक्कड़ को अपनी कंधे की चोट के चलते शो से बाहर होना पड़ा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 2 में टीवी की 2 बहुओं में छिड़ी जंग! अंकिता से नाराज रुबीना ने कुकिंग भी कर दी बंद

First published on: Mar 22, 2025 10:03 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola