Monday, 23 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News LIVE: नयनतारा से एमएस धोनी तक, अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला! रश्मिका-विजय ने खींचा ध्यान

Entertainment News LIVE: म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के दूसरे ग्रैंड रिसेप्शन में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई हैं.

Entertainment News LIVE: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन इन दिनों अपनी शादी और रिसेप्शन को लेकर सुर्खियों में हैं. अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने 22 नवंबर 2026 को चेन्नई में अपनी शादी की दूसरी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से लेकर क्रिकेट और राजनीतिक जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई हैं. अनिरुद्ध और काव्या के रिसेप्शन में भी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की मौजूदगी ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.

अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला

अनिरुद्ध और काव्या के रिसेप्शन में पहुंचे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साथ में बहुत ही खूबसूरत लग रहे हैं. यहां उन्होंने शादीशुदा जोड़े के साथ कई तस्वीरें खिंचवाईं. इनके अलावा, एक्ट्रेस नयनतारा भी अपने पति विग्नेश शिवन के साथ इस रिसेप्शन में पहुंचीं. उनके आने के कुछ देर बाद ही एक्ट्रेस राम्या कृष्णन और क्रिकेटर एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ रिसेप्शन में पहुंचे.

---विज्ञापन---

रिसेप्शन में शामिल हुए ये खास मेहमान

अनिरुद्ध और काव्या के रिसेप्शन में इन स्टार्स के अलावा, सुपरस्टार रजनीकांत और उनकी पत्नी लता रजनीकांत, अजित कुमार, एटली, लोकेश कनगराज, नेल्सन दिलीपकुमार, शंकर, पूजा हेगड़े, सिलंबरासन, डायरेक्टर अश्वथ मारिमुथु, सिमरन, प्रदीप रंगनाथन, पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन और भारतीय महिला क्रिकेट स्टार दीप्ति शर्मा भी रिसेप्शन में शामिल हुए.

18वें दिन ‘रामायण’ की कमाई जारी

नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण’ ने 18वें दिन 35.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 942.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अब तक 1,651 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

First published on: Nov 23, 2026 11:30 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो