Monday, 23 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

सनी देओल के घर की बहू बनेंगी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा? शादी की अफवाहों पर सामने आया सच

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. दावा किया जा रहा है, नए साल में दोनों परिवारों के बीच मजबूत रिश्ता जुड़ जाएगा, लेकिन हाल में इस खबर पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

ara Tendulkar wedding rumour
सनी देओल के घर आने वाली हैं सचिन की बेटी सारा? Photo Credit- Social Media

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और सनी देओल के बेटे राजवीर देओल की शादी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. दावा किया जा रहा था कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. इतना ही नहीं, इंटरनेट पर उनकी शादी की तारीख 2027 में बताई जा रही थी, लेकिन अब इन वायरल खबरों की सच्चाई सामने आ गई है.

सारा और राजवीर की शादी की खबरों में कितना सच?

क्रिकेट और बॉलीवुड के दो बड़े परिवारों को जोड़ने वाली इस खबर ने लोगों को खुश कर दिया था. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल एक-दूसरे को पसंद करते हैं और जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. कुछ पोस्ट में यह भी कहा गया कि राजवीर अभी से सारा को महंगे गिफ्ट भेज रहे हैं.

---विज्ञापन---

कभी मिले तक नहीं सारा और राजवीर!

हालांकि, ये सभी दावे बेबुनियाद निकले हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सारा तेंदुलकर के एक करीबी सूत्र ने शादी की खबरों को पूरी तरह अफवाह बताया है. सूत्र ने साफ किया कि सारा और राजवीर एक-दूसरे से कभी मिले तक नहीं हैं. सारा फिलहाल सिंगल हैं और अपने काम पर ध्यान दे रही हैं. सूत्र के मुताबिक, दोनों की शादी को लेकर लगाए जा रहे कयास पूरी तरह बेबुनियाद हैं.

अर्जुन की शादी को बताया था ट्रायल राउंड

कुछ समय पहले सारा ने अपनी शादी को लेकर भी बात की थी. उन्होंने अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर की शादी को अपने लिए एक तरह का ट्रायल राउंड बताया था. सारा ने कहा था कि इस एक्सपीरियंस से उन्हें इतना तो समझ आ गया कि उन्हें क्या करना है, और अपने जीवनसाथी में क्या चाहिए और क्या नहीं.

---विज्ञापन---

रेडिट से शुरू हुई थी चर्चा

सारा और राजवीर की शादी की अफवाह सबसे पहले रेडिट पर सामने आई थी. इसके बाद यह खबर दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैल गई. हालांकि, अब सारा के करीबी सूत्र ने इन दावों को खारिज कर दिया है. ऐसे में फिलहाल सारा और राजवीर की शादी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं नजर आ रही है.

First published on: Nov 23, 2026 03:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो