टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के ब्रेकअप की खबरों ने इन दिनों खूब सुर्खियां बटोरी हुई हैं। अब इस पूरे विवाद पर ईशा ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बिना नाम लिए अविनाश पर निशाना साधा और उन्हें सबूत सामने लाने की चेतावनी तक दे दी।ईशा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनके चुप रहने को उनकी कमजोरी न समझा जाए। उन्होंने प्राइवेसी की बात करने वाले लोगों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें इस हद तक मजबूर न किया जाए कि वह नामों के साथ सारे सबूत सार्वजनिक कर दें। साथ ही उन्होंने भरोसा करने के बाद धोखा मिलने की बात भी कही।वहीं, इस विवाद में रजत दलाल भी कूद पड़े हैं। उन्होंने अविनाश पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया। रजत ने अविनाश के व्यवहार पर सवाल उठाए और दावा किया कि उन्हें पहले भी ईशा से दूर रहने की सलाह दी गई थी।इतना ही नहीं, ईशा के भाई ने भी सोशल मीडिया पर अविनाश के साथ कथित प्राइवेट चैट्स शेयर की हैं, जिनमें एक्टर माफी मांगते नजर आ रहे हैं।बता दें कि ईशा और अविनाश की नजदीकियां बिग बॉस 18 के दौरान चर्चा में आई थीं। फिलहाल इस विवाद पर अविनाश की तरफ से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
---विज्ञापन---
Eisha Singh ने दी खुली चेतावनी! Avinash Mishra की उड़ाई धज्जियां! ब्रेकअप के बाद तार-तार की इज्ज़त!
टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के ब्रेकअप की खबरों ने इन दिनों खूब सुर्खियां बटोरी हुई हैं। अब इस पूरे विवाद पर ईशा ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बिना नाम लिए अविनाश पर निशाना साधा और उन्हें सबूत सामने लाने की चेतावनी तक दे दी।
First published on: Nov 23, 2026 04:01 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola