Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

ऐश्वर्या राय से डरते हैं अभिषेक बच्चन! पत्नी की फोन कॉल से किस बात का हो जाता है स्ट्रेस?

अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक अवॉर्ड शो में रिवील किया है कि वो पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन से डरते हैं। आइए आपको भी बताते हैं एक्टर ने और क्या कुछ कहा?

---विज्ञापन---

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने रील शोशा अवॉर्ड शो में शिरकत की। इस दौरान उन्हें अपनी मूवी I Want To Talk के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड शो में एक्टर ने बताया कि पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन का एक कॉल कैसे उन्हें स्ट्रेस दे देता है। साथ ही उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया। आइए आपको भी बताते हैं एक्टर ने ऐश्वर्या को लेकर क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 2 में टीवी की 2 बहुओं में छिड़ी जंग! अंकिता से नाराज रुबीना ने कुकिंग भी कर दी बंद

---विज्ञापन---

अर्जुन कपूर ने किया मजेदार सवाल

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रील शोशा अवॉर्ड शो में जब अभिषेक ने अपनी मूवी ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता तो शो होस्ट कर रहे अर्जुन कपूर ने अभिषेक से एक बड़ा ही मजेदार सवाल किया। अर्जुन ने पूछा कि आपकी लाइफ में वो इंसान कौन है जब वो कहता है ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ और आप स्ट्रेस में आ जाते हैं। इस पर अभिषेक ने मजेदार जवाब दिया।

---विज्ञापन---

क्या बोले अभिषेक बच्चन?

अभिषेक ने मुस्कुराते हुए अर्जुन को कहा, ‘तुम्हारी शादी नहीं हुई है ना अभी तक, जब हो जाएगी तब तुम्हारे पास इस सवाल का जवाब अपने आप होगा।’ इसके बाद एक्टर ने ऐश्वर्या का नाम लिए बिना कहा कि जब मिसेज का कॉल आता है और वो कहती हैं कि आई वॉन्ट टू टॉक तो आप जानते ही है कि आप मुश्किल में हैं। उनके ये कहने से ही आपको स्ट्रेस हो जाता है, क्योंकि पता होता है कि कुछ जरूरी बात ही होने वाली है।

अभिषेक की ‘बी हैप्पी’ हुई रिलीज

अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 17 साल हो चुके हैं। वहीं दोनों की 13 साल की बेटी आराध्या भी हैं। हाल ही में अभिषेक की ‘बी हैप्पी’ प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। उसमें उन्होंने सिंगल फादर का किरदार निभाया है। मूवी के लिए एक्टर की खूब तारीफ भी हो रही है। वहीं मूवी की कास्ट की बात करें तो अभिषेक के साथ-साथ मूवी में नासिर, हरलीन सेठी, इनायत वर्मा और नोरा फतेही मुख्य भूमिका में हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रणवीर अल्लाहबादिया की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के सवाल से झाड़ा पल्ला, बोलीं- मैं जवाब नहीं…

First published on: Mar 22, 2025 08:52 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola