Monday, 2 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बिग बॉस 20’ में हुआ बड़ा एविक्शन, ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान के जाने पर दोस्तों ने बहाए आंसू

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' से एक्टर आसिफ खान बेघर हो चुके हैं. 8 हफ्तों के सफर के बाद कम वोटों के चलते हुए इस एविक्शन से घरवाले भावुक नजर आए, जबकि उनके दोस्त यंग DSA और स्काउट फूट-फूटकर रोते दिखे.

bigg boss season 20 asif khan eviction
'बिग बॉस 20' से आसिफ खान का एविक्शन

Bigg Boss 20: सलमान खान के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) से एक बेहद चौंकाने वाला एविक्शन सामने आया है. ‘पंचायत’, ‘मिर्जापुर’ और ‘पाताल लोक’ फेम वर्सेटाइल एक्टर आसिफ खान (Asif Khan) आठ हफ्तों के लंबे सफर के बाद शो से बाहर हो चुके हैं. कम वोटों की वजह से हुए इस एविक्शन ने जहां फैंस को हैरान कर दिया, वहीं घर से बेघर होते समय उनके जिगरी दोस्त यंग DSA और स्काउट ओपी (Scout OP) अपने आंसू नहीं रोक पाए और फूट-फूटकर रो पड़े. जहां ‘बिग बॉस 20’ से बाहर होने पर आसिफ खान के फैंस को भी शॉक लगा है.

‘बिग बॉस 20’ से आसिफ खान का शॉकिंग एविक्शन

‘पंचायत’ और ‘मिर्जापुर’ जैसी हिट वेब सीरीज से पहचान बनाने वाले एक्टर आसिफ खान 8 हफ्तों तक घर में रहने के बाद ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में कम वोटों के चलते बेघर हो गए हैं.

---विज्ञापन---
‘बिग बॉस 20’ से ‘पंचायत’ फेम एक्टर आसिफ खान बेघर हो चुके हैं.

दोस्त यंग DSA और स्काउट ओपी हुए बेहद भावुक

आसिफ का यूं अचानक बेघर होना घर के बाकी सदस्यों के लिए बड़ा झटका था. उनके जाने पर उनके करीबी दोस्त यंग DSA और पॉपुलर गेमर स्काउट ओपी (Scout OP) फूट-फूटकर रोने लगे, वहीं कनिका मान और आम्रपाली दुबे की आंखें भी नम हो गईं.

BB News के साथ पेश किया अपना आखिरी बुलेटिन

घर के अंदर अपने मजेदार ‘BB News’ सेगमेंट से सबको हंसाने वाले आसिफ ने जाते-जाते भी अपना आखिरी न्यूज बुलेटिन पेश किया और मुस्कुराते हुए कहा- “दोस्तों, BB News के आखिरी एपिसोड में आपका स्वागत है, एक्टर आसिफ खान का सफर यहीं खत्म होता है.”

इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक विदाई नोट

शो से बाहर आने के तुरंत बाद आसिफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया. उन्होंने बिग बॉस के मेकर्स, साथी कंटेस्टेंट्स और फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए इस सफर को अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत चैप्टर बताया.

---विज्ञापन---

जूनियर आर्टिस्ट से ओटीटी स्टार तक का जबरदस्त सफर

सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ और ऋतिक की ‘अग्निपथ’ में जूनियर आर्टिस्ट से करियर की शुरुआत करने वाले आसिफ खान ने अपनी मेहनत के दम पर ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, ‘जामताड़ा’ और ‘पंचायत’ जैसे प्रोजेक्ट्स से इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाई है.

First published on: Nov 02, 2026 04:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो