Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस’ का नया सीजन शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. ‘बिग बॉस 20’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. शो को हिट बनाने के लिए मेकर्स ने भी कमर कस ली है, इसीलिए इस बार टीवी, बॉलीवुड, ओटीटी और खेल जगत के फेमस चेहरों एक साथ लाने की तैयारी है. मीडिया रिपोर्ट्स में कई सेलेब्स के नाम बतौर संभावित कंटेस्टेंट सामने आ रहे हैं. हालांकि, अभी किसी नाम की ऑफीशिल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन जिन नामों की चर्चा हो रही है उसकी लिस्ट कुछ ऐसी है.
मौनी रॉय का नाम चर्चा में
लिस्ट में सबसे चर्चित नाम टीवी की ‘नागिन’ यानी मौनी रॉय का है. ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘नागिन’ जैसे शोज से घर-घर में पहचान बनाने वाली मौनी बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स उन्हें शो में लाने के लिए बड़ी रकम ऑफर कर रहे हैं और एक्ट्रेस इस ऑफर पर विचार कर रही हैं.
मैरी कॉम की एंट्री होगी खास
अगर मैरी कॉम बिग बॉस के घर में पहुंचती हैं तो यह सीजन के सबसे बड़े सरप्राइज में से एक होगा. छह बार की वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मैरी कॉम का शो में आना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प हो सकता है. उनका मजबूत व्यक्तित्व घर के बाकी सदस्यों को कड़ी टक्कर दे सकता है.
खुशी दुबे और काजी तौकीर भी लिस्ट में
टीवी और ओटीटी एक्ट्रेस खुशी दुबे का नाम भी सामने आ रहा है. ‘बा बहू और बेबी’, ‘नागिन’ और ‘आशिकाना’ जैसे शोज में नजर आ चुकीं खुशी अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. वहीं रियलिटी शो ‘गुरुकुल’ के विनर काजी तौकीर की एंट्री पुराने फैंस को नॉस्टेल्जिया दे सकती है.
कुशल तंवर और रजत बेदी पर भी नजर
‘स्प्लिट्सविला 16′ के विनर कुशल तंवर का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स में शामिल है. वहीं बॉलीवुड में विलेन के किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले रजत बेदी’ भी शो में नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट्स में उन्हें संभावित कंफर्म कंटेस्टेंट बताया जा रहा है.
लिस्ट में इन सितारों के भी नाम शामिल
इनके अलावा जेनिफर विंगेट, नीति टेलर, अर्जुन बिजलानी, निया शर्मा, करण पटेल, गीता बसरा और माही विज जैसे नाम भी चर्चा में हैं. क्रिएटर मिस्टर फैजू के नाम की भी चर्चा है. बतादें, ‘बिग बॉस 20’ 6 सितंबर से शुरू होने की बात कही जा रही है और सलमान खान ही शो को होस्ट करेंगे. हालांकि, फाइनल कंटेस्टेंट लिस्ट का खुलासा होना अभी बाकी है, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.