Wednesday, 16 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

5 महीने में टूटा ईशा रिखी-बादशाह का रिश्ता! ‘बिग बॉस 20’ में एक्ट्रेस ने खोला धोखे का राज, बोलीं- ‘सब कुछ सहा’

ईशा रिखी और रैपर बादशाह के अलग होने पर एक्ट्रेस ने कभी कुछ नहीं बोला, हमेशा वो इस मामले में बचती नजर आईं, लेकिन पहली बार अब उन्होंने इस रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई बताई है.

bigg boss 20 isha rikhi
ईशा रिखी ने बादशाह संग रिश्ता टूटने की बताई वजह

Bigg Boss 20: पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रही हैं, कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने पति रैपर बादशाह संग तलाक लेने को लेकर पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद उनका रिश्ता क्यों टूटा लोग यह जानने के लिए परेशान दिखे, हालांकि शो में आने पहले ही ईशा ने अपने रिश्ते पर कुछ न बोलने की बात कही थी, लेकिन अब एक्ट्रेस शो में खुद अपने रिश्ते के टूटने की वजह बताती नजर आईं. जिसने फैंस को हैरान कर दिया है.

ईशा का कनिका के सामने खुलासा

ईशा रिखी शुरुआत से ही कहती आई थीं कि वह अपने पुराने रिश्ते और बादशाह से जुड़ी बातों को शो में डिस्कस नहीं करना चाहतीं. हालांकि, अब एक्ट्रेस ने कनिका से बातचीत के दौरान अपने रिश्ते का दर्द बयां किया. ईशा ने सीधे तौर पर बादशाह का नाम लेकर कोई आरोप नहीं लगाया, लेकिन उनकी बातों से साफ संकेत मिला कि उनका पिछला रिश्ता उनके लिए आसान नहीं था.

---विज्ञापन---

रिश्ते पर क्या बोलीं ईशा?

कनिका से बातचीत के दौरान ईशा ने कहा कि वह किसी की बात पर सिर्फ इसलिए भरोसा नहीं करतीं क्योंकि कोई उनके पार्टनर के बारे में कुछ कह रहा है. वह तब तक किसी बात को सच नहीं मानतीं, जब तक उन्हें खुद कोई चीज दिखाई न दे.

ईशा ने शेयर किया अपना अनुभव

ईशा ने समझाया कि रिश्ते में अगर कोई उनके बारे में कुछ कहे तो वह सामने वाले से सबूत मांगेंगी. उनका मानना है कि बिना सबूत किसी की बात पर भरोसा करना सही नहीं है. इसके बाद ईशा ने अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि कई बार रिश्ते के खत्म होने के बाद इंसान को एहसास होता है कि पूरे समय उसके साथ धोखा हो रहा था. जब कनिका ने उनसे पूछा कि उन्हें किस तरह के धोखे का सामना करना पड़ा था. फिजिकल, इमोशनल या सोशल? इस पर ईशा ने कुछ देर रुककर जवाब दिया, ‘ये सभी.’

‘बीच में लटका रहना बहुत टॉक्सिक होता है’

ईशा ने रिश्ते में खुद को अधर लटका महसूस करने के साथ ही उसे बेहद टॉक्सिक बताया. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि किसी को यह महसूस कराया जाए कि वह आपकी जिंदगी में सबसे खास है, उसे उसी तरह अपने साथ रखा जाए, लेकिन बाद में पता चले कि असल में उसे वह जगह कभी मिली ही नहीं.

---विज्ञापन---

‘रिश्ते में रहना टॉक्सिक’

ईशा ने यह भी बताया कि उन्हें अपने पार्टनर के सोशल सर्कल के हर व्यक्ति से नहीं, बल्कि कुछ चुनिंदा लोगों से ही मिलवाया गया था. उनकी इन बातों के बाद एक बार फिर उनके और बादशाह के रिश्ते को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

First published on: Sep 16, 2026 01:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola