Wednesday, 16 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

FIR में सूरज पंचोली का नाम आते ही छलका जिया खान की मां का दर्द, दिशा सालियन केस पर बोलीं- ‘मैं सुनती हूं…’

Jiah Khan Mother On Suraj Pancholi Name in Disha Salian Case: दिशा सालियन की मौत के मामले को लेकर सीबीआई की एफआईआर में सूरज पंचोली का नाम आने पर एक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया खान का गुस्सा फूट पड़ा. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस मामले पर क्या कहा है.

Jiah Khan Mother On Suraj Pancholi Name in Disha Salian Case: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियन की मौत का केस एक बार फिर सुर्खियों में है. हाल ही में सीबीआई ने इस मामले को लेकर अपनी एफआईआर दर्ज की है, जिसमें शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे, रोहन रॉय, रिया चक्रवर्ती और सूरज पंचोली के नाम शामिल हैं. हालांकि, इस मामले को लेकर सूरज पंचोली ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि वह दिशा को किसी भी तरह से नहीं जानते थे. वहीं, अब इस मामले पर एक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया खान का रिएक्शन सामने आया है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस मामले पर क्या कहा है.

दिशा सालियन हत्याकांड पर बोलीं राबिया खान

दरअसल, जब दिशा सालियन की मौत के मामले में सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में सूरज पंचोली का नाम सामने आया, तो इस पर जिया खान की मां राबिया खान खुद को रोक नहीं पाईं. उन्होंने इस मामले पर रिएक्ट करते हुए कहा कि दिशा सालियन हत्याकांड में जिन नामों का जिक्र हो रहा है, उससे उन्हें बहुत दुख हो रहा है. राबिया खान ने मंगलवार शाम को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया.

---विज्ञापन---

फूटा जिया खान की मां का गुस्सा

इस पोस्ट में राबिया खान ने लिखा, ‘जब मैं सुनती हूं कि 6 साल पहले हुई एक और जवान दिशा सालियन हत्याकांड में उन्हीं नामों का जिक्र हो रहा है, तो मुझे बहुत दुख होता है और यह बात सभी को परेशान करनी चाहिए. मैं जिया के मामले से जानती हूं कि जब पीड़ितों को गुमराह करने के लिए जरूरी सबूतों को खत्म कर दिया जाता है और उनकी जगह दूसरे सबूत रख दिए जाते हैं, तो क्या हो सकता है. एक बार सबूत नष्ट हो जाएं, तो सच्चाई का पता लगाना मुश्किल हो जाता है.’

वहीं तरीका…

राबिया खान ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘हाई कोर्ट ने खुद दिशा के मामले की जांच में गंभीर कमियों को माना है. उन्हें पता है कि अब इस केस का कोई सबूत नहीं बचा है. हालांकि, जब जरूरी सबूत पहले ही खो गए हों या नष्ट कर दिए गए हों, तो किसी भी नई जांच में भारी परेशानी आएगी. वे वही तरीका दोहरा रहे हैं: सबूतों की कमी के कारण न्याय का दावा करना और इसे आत्महत्या के लिए उकसाना कहना, जबकि इस शब्द की भी जांच नहीं की गई थी. वे जिया के मामले की तरह ही, यहां भी वही तरीका अपना रहे हैं.’

---विज्ञापन---

दिशा की सच्चाई जानने…

जिया की मां ने आगे लिखा, ‘पीड़ितों और उनके परिवारों को जवाब जानने का पूरा हक है. मामले की जांच करने वालों को हर एक सबूत को संरक्षित और जांचना चाहिए, न कि उसे गायब होने देना चाहिए. दिशा भी सच्चाई जानने की उतनी ही हकदार है, जितनी जिया थी.’

First published on: Sep 16, 2026 02:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola