Wednesday, 16 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘होम एंड अवे’ फेम Sheila Kennelly का निधन, इन शोज से बनाई थी पहचान

Sheila Kennelly Passes Away: 'होम एंड अवे' फेम दिग्गज एक्ट्रेस शीला केनेली का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है. फिल्म एंड टीवी हिस्टोरियन एंड्रयू मर्काडो ने सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की है.

Sheila Kennelly Passes Away
Sheila Kennelly Passes Away

Sheila Kennelly Passes Away: एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. मशहूर ऑस्ट्रेलियन शो ‘होम एंड अवे’ (Home and Away) की ओरिजिनल कास्ट मेंबर और जानी-मानी एक्ट्रेस शीला केनेली (Sheila Kennelly) का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने अपने फार्महाउस पर परिवार और करीबियों के बीच अंतिम सांस ली. लगभग पांच दशकों तक एक्टिंग की दुनिया पर राज करने वाली शीला ने कई आइकॉनिक रोल्स निभाए थे. उनके जाने से फैंस और पूरी टीवी इंडस्ट्री गहरे सदमे में है.

88 की उम्र में ली अंतिम सांस

शीला केनेली ने हंटर वैली स्थित अपने पसंदीदा फार्महाउस पर दुनिया को अलविदा कहा. हिस्टोरियन एंड्रयू मर्काडो ने बताया कि एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ के आखिरी पल अपने प्यारे डॉग्स और परिवार के सदस्यों के साथ सुकून से बिताए, जो आखिरी समय तक उनकी देखभाल कर रहे थे.

---विज्ञापन---

‘फ्लॉस मैकफी’ के रोल से बनाई पहचान

1988 में शुरू हुए पॉपुलर शो ‘होम एंड अवे’ से शीला को तगड़ी पॉपुलैरिटी मिली थी. इस शो में उन्होंने ‘फ्लॉस मैकफी’ (Floss McPhee) का आइकॉनिक किरदार निभाया था. हालांकि वे इस शो का हिस्सा केवल एक साल रहीं, लेकिन 2000 के दशक में वे कई बार स्पेशल अपीयरेंस में नजर आईं.

5 दशकों तक एक्टिंग की दुनिया में राज

यूके में जन्मीं शीला बचपन में ही ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गई थीं. उन्होंने अपने करियर में 50 सालों (पांच दशकों) से भी ज्यादा समय तक काम किया. ‘होम एंड अवे’ के अलावा उन्होंने 1970 के दशक के कल्ट क्लासिक शो ‘नंबर 96’ में ‘नॉर्मा व्हिटकेकर’ और ‘किंग्सवुड कंट्री’ में ‘रोजा’ का रोल प्ले किया था.

---विज्ञापन---

‘नंबर 96’ की स्टारकास्ट से खास बॉन्ड

एंड्रयू मर्काडो ने पोस्ट में लिखा कि शीला अपनी डेब्यू सीरीज़ ‘नंबर 96’ के एक्टर्स के साथ जिंदगी भर दोस्त रहीं. वे अपने खास फ्रेंड सर्कल (कैरोल राय, एलेन ली और एलिजाबेथ किर्कबी) की आखिरी मेंबर थीं जो अब इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं.

फैंस ने दी भावुक श्रद्धांजलि

शीला के निधन की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. यूज़र्स का कहना है कि वे एक बेहद वर्सेटाइल एक्ट्रेस थीं और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस बेहद नेचुरल थी. फैंस उनके किरदारों और यादों को नमन कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 16, 2026 02:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola