Friday, 18 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20 के मेकर्स पर आम्रपाली दुबे का बड़ा आरोप, टीवी स्टार्स को कर रहे फेवर

Bigg Boss 20 के हालिया एपिसोड में रोहेद खान, आसिफ खान और तन्मय सिंह के नॉमिनेशन के बाद घर में विवाद बढ़ गया है. आसिफ ने नॉमिनेशन को अनफेयर बताया है. वहीं, दूसरी ओर आम्रपाली दुबे ने भी इसपर सवाल खड़े किए हैं और कहा है कि मेकर्स टीवी स्टार्स का फेवर कर रहे हैं.

Amrapali Dubey
Amrapali Dubey

बिग बॉस 20 में हर दूसरे दिन कोई न कोई ड्रामा देखने को मिल रहा है. हालिया एपिसोड में तीन कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया है, जिनमें रोहेद खान, आसिफ खान और तन्मय सिंह का नाम शामिल है. इन तीनों नॉमिनेशन से आसिफ काफी नाराज हैं और उन्होंने इसे अनफेयर बताया है. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा है कि मेकर्स रोहेद खान को जानबूझकर टारगेट कर रहे हैं. इस बीच आम्रपाली दुबे ने भी बिग बॉस के मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है.

नॉमिनेशन पर उठाए सवाल

दरअसल, हालिया एपिसोड में बिग बॉस 20 की कप्तानी की दावेदारी के लिए एक टास्क रखा गया था. इस टास्क के दावेदार गुल्लू, माही विज, कनिका मान और ऋति तिवारी थीं. इसके बाद इस हफ्ते नॉमिनेट हुए तीनों कंटेस्टेंट्स का वरदान समाप्त हो गया था. इसके कारण तीनों काफी नाराज थे. नॉमिनेशन को लेकर आसिफ खान ने मेकर्स पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि अगर उनकी बातचीत इस तरह से सभी के सामने दिखाई गई है, तो दूसरा ग्रुप भी ऐसी ही बातें करता होगा. लेकिन दूसरे ग्रुप की बातें दर्शकों के सामने नहीं रखी गईं. इसी को लेकर आसिफ ने काफी नाराजगी जाहिर की.

---विज्ञापन---

आसिफ और तन्मय ने किया टास्क करने से इनकार

इतना ही नहीं, आसिफ और तन्मय सिंह ने आने वाले किसी भी टास्क का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि बिग बॉस उनके खिलाफ गेम प्लान कर रहे हैं और उन्हें कम स्क्रीन टाइम भी दे रहे हैं.

आम्रपाली दुबे ने मेकर्स पर लगाया आरोप

साथ ही, आम्रपाली दुबे ने भी कहा कि बिग बॉस के मेकर्स टीवी स्टार्स का पक्ष ले रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह अनफेयर है. अगर आपको टीवी स्टार्स के लिए ही सब कुछ करना है, तो इसे बिग बॉस मत कहिए, ITA अवॉर्ड कहिए. अगर यह शो इतना फ्रेंडली है, तो दूसरे जॉनर के लोगों को बुलाते ही क्यों हैं? हम शो में अपनी सच्ची भावनाएं सामने रख रहे हैं.”

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Salman Khan Fees: ‘बिग बॉस 20’ के लिए सलमान खान की फीस में भारी उतार-चढ़ाव, सीधे 170 करोड़ों की हुई कटौती, जानें क्यों?

First published on: Sep 18, 2026 07:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola