Wednesday, 9 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman Khan Fees: ‘बिग बॉस 20’ के लिए सलमान खान की फीस में भारी उतार-चढ़ाव, सीधे 170 करोड़ों की हुई कटौती, जानें क्यों?

Salman Khan Fees: बिग बॉस 20 की शुरुआत हो चुकी है और हर बार की तरह सलमान खान इसे होस्ट कर रहे हैं. शो की शुरुआत से ही एक्टर की फीस को लेकर चर्चा हो रही थी, लेकिन अब हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि दबंग खान की फीस में भारी कटौती की गई है. एक्टर की फीस सीधे तौर पर 170 करोड़ रुपये घट गई है.

Salman Khan Bigg Boss 20
Salman Khan Bigg Boss 20

Salman Khan Fees: टीवी के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 20 की शुरुआत हो चुकी है. इस सीजन का प्रीमियर 6 सितंबर को हुआ था. हर बार की तरह सलमान खान शो को होस्ट कर रहे हैं. ‘भाई जान’ हमेशा की तरह अपने धांसू अंदाज में दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. हालांकि, शो के प्रीमियर से पहले हर बार की तरह इस बार भी उनकी फीस को लेकर काफी चर्चा हो रही थी. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सलमान खान ‘बिग बॉस 20’ के लिए भारी भरकम फीस ले रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. एक्टर की फीस में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला. 20वें सीजन में उनकी फीस बढ़ने की बजाय घट गई है. जिसका आंकड़ा चौंकाने वाला है. तो चलिए जानते हैं ऐसा क्यों हैं.

चौथे सीजन से बिग बॉस होस्ट कर रहे सलमान खान

बिग बॉस को पूरे 20 साल हो चुके हैं. इस शो का पहला सीजन साल 2006 में आया था और सलमान खान इस शो को चौथे सीजन यानी कि 2010 से होस्ट कर रहे हैं. शो का पहला सीजन अरशद वारसी ने , दूसरा सीजन शिल्पा शेट्टी ने और तीसरा सीजन अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था. वहीं, चौथे सीजन से शो की बागडोर संभाल रहे सलमान खान दर्शकों के सबसे फेवरेट होस्ट बन गए. हर सीजन के साथ सलमान खान की फीस में भी इजाफा देखने को मिला. वहीं बिग बॉस 15 के लिए सलमान खान ने रिपोर्ट्स के मुताबिक 350 करोड़ तक फीस चार्ज की थी. उसके अलावा बिग बॉस 19 के लिए उन्होंने 200 करोड़ रुपये की रकम वसूल की थी. लेकिन ‘बिग बॉस 20’ में ये घट गई है.

---विज्ञापन---

सलमान खान की फीस में हुई भारी कटौती

दरअसल, कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान की ‘बिग बॉस 20’ की फीस पिछले सीजन के मुकाबले घटकर 120 करोड़ रुपये हो गई है. जहां एक्टर को 19वें सीजन में 200 करोड़ मिले थे. वहीं अब उन्हें 120 करोड़ मिल रहे हैं. हालांकि, बिग बॉस 15 के मुकाबले देखा जाए तो 350 करोड़ से सीधे 120 करोड़ पर आ गए हैं और उनकी फीस में सीधे तौर पर 170 करोड़ रुपये की कटौती की गई है. फीस को लेकर यूट्यूबर शुभांकर मिश्रा ने एक वीडियो शेयर किया है और उन्होंने भी रिपोर्ट्स के हवाले से बताया कि एक्टर की फीस को घटाकर 120 करोड़ रुपये कर दिया है.

क्या है फीस कटौती की वजह?

हालांकि, सलमान खान की फीस में इतनी बड़ी कटौती क्यों की गई है. इसको लेकर न तो सलमान खान ने और न ही मेकर्स या चैनल मालिकों ने कोई बयान जारी किया है. साथ ही फीस की कटौती को लेकर फिलहाल, कोई वजह भी सामने नहीं आई है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि ‘बिग बॉस 19’ में गिरती टीआरपी और एक्टर की फ्लॉप फिल्मों को वजह बताया जा रहा है.

---विज्ञापन---

बिग बॉस 20′ में शामिल हुए ये कंटेस्टेंट

बता दें, कि ‘बिग बॉस 20’ में इस बार 16 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया है. इस बार शो में कनिका मान, मैरी कॉम, माही विज, अरिश्फा खान, आसिफ खान, काजी तौकीर, ईशा रिखी, आम्रपाली दुबे, अमन गांधी, उदिति सिंह, रीति तिवारी, लव गिल, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ स्काउट ओपी, हर्ष माचरे उर्फ युंग दसा, रोहेद खान शामिल हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Live: ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर, कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुए ये सितारे

---विज्ञापन---
First published on: Sep 09, 2026 12:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola