Friday, 18 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘हनुमान अंश’ और ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़ ऑस्कर 2027 के लिए सिलेक्ट हुई ये फिल्म, FFI ने किया ऐलान

Gondhal Oscars 2027: मराठी फिल्म 'गोंधल' ऑस्कर 2027 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री बनी है. संतोष दवाखर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 'धुरंधर 2' जैसी 33 बड़ी फिल्मों को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया.

india official entry oscars 2027 gondhal
india official entry oscars 2027 gondhal

Gondhal Oscars 2027: भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बेहद गर्व की खबर सामने आई है. ऑस्कर 2027 (Oscars 2027) के लिए भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री का ऐलान हो चुका है. बॉक्स ऑफिस पर हजारों करोड़ छापने वाली ‘धुरंधर 2’ और लो-बजट ब्लॉकबस्टर ‘हनुमान अंश’ जैसी दिग्गज फिल्मों को पछाड़ते हुए मराठी फिल्म ‘गोंधल’ (Gondhal) ने यह बाजी मार ली है. फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने शुक्रवार को इसका आधिकारिक अनाउंसमेंट किया.

33 फिल्मों की रेस में मारी बाजी

सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन पी. शेषद्रि के मुताबिक, ऑस्कर की रेस में कुल 33 फिल्में शामिल थीं. इनमें 14 हिंदी, 4 मराठी, 4 तेलुगु, 4 गुजराती, 3 तमिल और मलयालम-नागामीज के साथ एक साइलेंट फिल्म भी रेस में थी. लेकिन जूरी ने संतोष दवाखर की ‘गोंधल’ को फाइनल एंट्री के लिए चुना.

---विज्ञापन---

एक रात की रस्म पर बनी अनोखी कहानी

14 नवंबर 2025 को थिएटर्स में आई यह फिल्म ग्रामीण महाराष्ट्र के बैकड्रॉप पर बेस्ड है. कहानी एक नवविवाहित जोड़े की पारंपरिक रस्म वाली सिर्फ एक रात के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में लेजेंडरी म्यूजिशियन इलैयाराजा ने म्यूजिक दिया है और इसका टीजर ‘कांतारा चैप्टर 1’ के साथ अटैच किया गया था.

हजार करोड़ी फिल्मों को दी पटखनी

बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1852 करोड़ बटोरने वाली ‘धुरंधर 2’ और रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली ‘हनुमान अंश’ जैसी मास-एंटरटेनर फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए ‘गोंधल’ के स्ट्रॉन्ग कंटेंट ने ऑस्कर की ऑफिशियल रेस में जगह बनाई है.

---विज्ञापन---

इंटरनेशनल लेवल पर जीत चुकी है अवॉर्ड्स

‘गोंधल’ का फेस्टिवल रन काफी शानदार रहा है. फिल्म ने 56वें IFFI में बेस्ट डायरेक्टर का सिल्वर पीकॉक, बेंगलुरु इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में FIPRESCI अवॉर्ड और पुणे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (PIFF) में बेस्ट डायरेक्टर व सिनेमैटोग्राफर के बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं.

‘होमबाउंड’ के बाद अब ‘गोंधल’ से उम्मीदें

बता दें कि पिछले साल भारत की तरफ से नीरज घेवान की महामारी ड्रामा फिल्म ‘होमबाउंड’ को ऑस्कर भेजा गया था, हालांकि वह फाइनल नॉमिनेशंस तक नहीं पहुंच पाई थी. अब पूरे देश को ‘गोंधल’ से ऑस्कर ट्रॉफी की बड़ी उम्मीदें हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 18, 2026 06:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola