Thursday, 17 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Shoaib Ibrahim पर टूटा दुखों का पहाड़! Dipika को कैंसर…बीमार पिता…हालात देख रो पड़े एक्टर!

कभी पत्नी दीपिका कक्कड़ की बीमारी की चिंता तो कभी पिता की बिगड़ती तबीयत ने टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम को मुश्किल दौर से गुजरने पर मजबूर कर दिया है। बीते कुछ महीनों में एक्टर की जिंदगी में कई परेशानियां एक साथ आईं, लेकिन अब उन्होंने अपने व्लॉग में पहली बार खुलकर अपने इमोशंस के बारे में बात की है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Sep 17, 2026 16:53
Share :
Shoaib Ibrahim

कभी पत्नी दीपिका कक्कड़ की बीमारी की चिंता तो कभी पिता की बिगड़ती तबीयत ने टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम को मुश्किल दौर से गुजरने पर मजबूर कर दिया है। बीते कुछ महीनों में एक्टर की जिंदगी में कई परेशानियां एक साथ आईं, लेकिन अब उन्होंने अपने व्लॉग में पहली बार खुलकर अपने इमोशंस के बारे में बात की है। शोएब ने बताया कि जिंदगी में कभी-कभी ऐसे पड़ाव आते हैं, जब इंसान बहुत लो, डीमोटिवेटेड या डिप्रेस्ड महसूस करता है। उन्होंने कहा कि हर वक्त खुद को मजबूत दिखाना जरूरी नहीं है। अगर उन्हें रोने का मन करता है तो वह रो लेते हैं और अगर आराम करने का मन करता है तो आराम करते हैं। उनके मुताबिक, अपनी भावनाओं को दबाने के बजाय उन्हें महसूस करना जरूरी है और कुछ समय बाद खुद को संभालकर आगे बढ़ना चाहिए। दरअसल, शोएब की पत्नी दीपिका कक्कड़ लिवर कैंसर का इलाज करा रही हैं। वहीं उनके पिता भी ब्रेन हेमरेज के बाद लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। करीब 37 दिनों के इलाज और वेंटिलेटर पर रहने के बाद उनके पिता की हालत में सुधार आया और जून के आखिर में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली। शोएब ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह थोड़ा लो महसूस कर रहे थे, लेकिन फैंस के प्यार और कमेंट्स ने उन्हें हिम्मत दी। उन्होंने अपने चाहने वालों का शुक्रिया भी अदा किया।

First published on: Sep 17, 2026 04:53 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola