Thursday, 17 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

हॉस्पिटल बेड पर दिखीं दिग्गज एक्ट्रेस! नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख परेशान हुए फैंस! अब कैसी है हालत?

80 और 90 के दशक में अपने शानदार डांस से लाखों दिलों पर राज करने वालीं साउथ सिनेमा और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस-डांसर डिस्को शांति की एक तस्वीर ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। वायरल तस्वीर में एक्ट्रेस अस्पताल के कपड़ों में नजर आ रही हैं और उनकी नाक में ऑक्सीजन कैनुला लगी दिखाई दे रही है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Sep 17, 2026 16:31
Share :
Disco Shanti

80 और 90 के दशक में अपने शानदार डांस से लाखों दिलों पर राज करने वालीं साउथ सिनेमा और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस-डांसर डिस्को शांति की एक तस्वीर ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। वायरल तस्वीर में एक्ट्रेस अस्पताल के कपड़ों में नजर आ रही हैं और उनकी नाक में ऑक्सीजन कैनुला लगी दिखाई दे रही है। हालांकि, अब डिस्को शांति अस्पताल से घर लौट चुकी हैं। दरअसल, डिस्को शांति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल की एक तस्वीर शेयर की थी। फोटो में वह पेशेंट गाउन पहने नजर आईं और नाक पर ऑक्सीजन ट्यूब लगी हुई थी। इसके साथ उन्होंने ‘बैक होम’ लिखा और हंसने वाले इमोजी शेयर किए। हालांकि, उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने की वजह या अपनी बीमारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। तस्वीर सामने आने के बाद फैंस ने कमेंट्स में उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई और जल्द ठीक होने की दुआ की। बता दें कि डिस्को शांति का असली नाम संथा कुमारी है। उन्होंने 1983 में तमिल फिल्म ‘वंसतथामे वरुगा’ से करियर शुरू किया था। उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी, मलयालम और ओडिया फिल्मों में काम किया और अपने डांस नंबरों से खास पहचान बनाई। उन्होंने करीब 900 फिल्मों में काम किया है। साल 1996 में उन्होंने एक्टर श्रीहरी से शादी की और इसके बाद फिल्मों से दूरी बना ली।

First published on: Sep 17, 2026 04:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola