Friday, 18 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 43: ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर फिर मचाया धमाल, 43वें दिन तक कमाए इतने करोड़

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 43: 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 245 करोड़ का पहाड़ जैसा कलेक्शन पार कर लिया है. 43वें दिन यानी शुक्रवार को भी थिएटर्स में फैंस की तगड़ी भीड़ देखने को मिली और कमाई का जलवा कायम रहा.

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 43
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 43

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 43: विशाल चतुर्वेदी की लो-बजट मास्टरपीस ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) का बॉक्स ऑफिस पर सुनामी जैसा दौर जारी है. 10 लाख रुपये की नॉमिनल ओपनिंग से अपना सफर शुरू करने वाली इस फिल्म ने भारत में अब 245 करोड़ का जादुई आंकड़ा भी पार कर लिया है. शोभिनव सत्या स्टारर इस डिवाइन ड्रामा ने 2026 की टॉप ब्लॉकबस्टर्स की लिस्ट में अपनी पोजीशन मजबूत कर ली है. सातवें हफ्ते की शुरुआत यानी 43वें दिन (शुक्रवार) को भी सिनेमाघरों में दर्शकों का हुजूम देखने को मिला.

43वें दिन 245 करोड़ पार

सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार (43वें दिन) शाम 6 बजे तक फिल्म ने 2.25 करोड़ का नेट कलेक्शन दर्ज किया. इसके साथ ही इंडिया में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 245.63 करोड़ और ग्रॉस आंकड़ा 290.06 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है.

---विज्ञापन---

10 लाख से 245 करोड़ का मिरेकल

इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर किसी मिरेकल से कम नहीं रहा. पहले हफ्ते में महज 1.08 करोड़ का बिजनेस करने वाली फिल्म ने चौथे हफ्ते 61 करोड़ और पांचवें हफ्ते 90.25 करोड़ का कलेक्शन करके ट्रेड पंडितों के सारे अनुमान ध्वस्त कर दिए.

2026 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म

200 करोड़ क्लब में जगह बनाते ही इस फिल्म ने अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ (199.23 करोड़) को पीछे छोड़ दिया था. अब 245 करोड़ से ज्यादा बटोरकर यह साल 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है, जो सिर्फ ‘धुरंधर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ से पीछे है.

---विज्ञापन---

सातवें हफ्ते में भी क्रेज बरकरार

छठे वीकेंड पर शनिवार को 18.50 करोड़ और संडे को 22.50 करोड़ छापने के बाद फिल्म का दबदबा वर्किंग डेज में भी कायम है. लेट-नाइट और इवनिंग शोज में ऑक्यूपेंसी लगातार हाई बनी हुई है, जो अपने आप में एक मिसाल है.

शोभिनव सत्या की एक्टिंग का मैजिक

नीम करौरी बाबा के जीवन से इंस्पायर्ड इस फिल्म में शोभिनव सत्या के अभिनय को ऑडियंस से जबरदस्त तारीफ मिल रही है. डिवाइन स्टोरीलाइन और पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ की बदौलत लोग बार-बार सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 18, 2026 06:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola