Thursday, 17 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

मशहूर एक्टर ने किया तगड़ा कलेश! 6 घंटे रुकी रही शूटिंग! एक्ट्रेस ने बताया सारा सच…दंग फैंस!

दो बड़े सितारे, एक फाइट सीन और सिर्फ एक मुक्का कौन मारेगा, इस सवाल पर करीब 6 घंटे तक शूटिंग रुकी रही। ये किसी फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि भोजपुरी सिनेमा से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा है, जिसका खुलासा हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने किया।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Sep 17, 2026 16:57
Share :
Amrapali Dubey

दो बड़े सितारे, एक फाइट सीन और सिर्फ एक मुक्का कौन मारेगा, इस सवाल पर करीब 6 घंटे तक शूटिंग रुकी रही। ये किसी फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि भोजपुरी सिनेमा से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा है, जिसका खुलासा हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ में भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने किया। आम्रपाली ने बताया कि भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ में रवि किशन और मनोज तिवारी दुश्मन का किरदार निभा रहे थे। दोनों के बीच एक फाइट सीक्वेंस शूट होना था, लेकिन शूटिंग शुरू होते ही पहला मुक्का कौन मारेगा, इस बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। आम्रपाली के मुताबिक, मनोज तिवारी का कहना था कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आई है, इसलिए पुलिस की तरफ से ही पहला हमला होना चाहिए। वहीं रवि किशन का तर्क था कि पिछले डायलॉग में साफ हो चुका है कि वह इलाका उनका है, ऐसे में कोई उन्हें आकर पहले कैसे मार सकता है। दोनों अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे और इसी वजह से शूटिंग करीब 6 घंटे तक आगे नहीं बढ़ सकी। आखिरकार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने बीच में आकर एक ऐसा समाधान निकाला, जिससे दोनों की बात भी रह गई और सीन भी शूट हो गया। उन्होंने सुझाव दिया कि दोनों एक-दूसरे पर मुक्का चलाने के लिए आगे बढ़ें और वह बीच में आकर दोनों को रोक दें। इस तरह विवाद का हल निकला और फाइट सीन पूरा किया गया।

First published on: Sep 17, 2026 04:57 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola