बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने अपनी राहें अलग करने का फैसला कर लिया है। शादी से पहले ही दोनों की सगाई टूट गई है। इस बार खुद आकृति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने ब्रेकअप का ऐलान किया है। आकृति की पोस्ट सामने आते ही फैंस हैरान रह गए, क्योंकि कुछ समय पहले तक दोनों के रिश्ते में सबकुछ ठीक बताया जा रहा था। आकृति ने अपनी पोस्ट में बेहद भावुक अंदाज में बताया कि उन्होंने और उनके मंगेतर ने अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि भविष्य को लेकर दोनों के गोल्स अलग हैं और कुछ निजी कारणों की वजह से भी उन्होंने ये फैसला लिया। हालांकि, आकृति ने साफ किया कि उनके बीच प्यार और एक-दूसरे के लिए सम्मान और परवाह आज भी है। उन्होंने कहा कि कई बार दो लोग एक-दूसरे की इज्जत करने के बावजूद साथ आगे नहीं बढ़ पाते और उन्हें भी अब अपनी अलग राहें चुननी पड़ी हैं। आकृति ने पृथ्वी के खिलाफ कोई आरोप या शिकायत नहीं की, बल्कि रिश्ते को सम्मान के साथ खत्म करने की बात कही। उन्होंने दोनों के बेहतर भविष्य, शांति और खुशियों की कामना की। साथ ही फैंस से इस मुश्किल वक्त में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की। बता दें कि मार्च 2026 में पृथ्वी और आकृति ने प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की थी। इसके बाद जुलाई में ब्रेकअप की अफवाहें सामने आई थीं, जिन्हें आकृति ने तब खारिज करते हुए कहा था कि दोनों साथ और खुश हैं।
---विज्ञापन---
एक्ट्रेस ने तोड़ी क्रिकेटर से सगाई! शादी से पहले लिया बड़ा फैसला! पोस्ट हो रहा जबरदस्त Viral!
बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने अपनी राहें अलग करने का फैसला कर लिया है। शादी से पहले ही दोनों की सगाई टूट गई है। इस बार खुद आकृति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने ब्रेकअप का ऐलान किया है।
First published on: Sep 18, 2026 12:30 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola