Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 15: मिर्जापुर सीरीज पर बनी फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में 4 सितंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज के बाद से ही लगातार शानदार परफॉर्म कर रही है. वहीं, दूसरी ओर इस मूवी से पहले सिनेमाघरों में नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दस्तक दी थी, जो कि इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और करोड़ों का कारोबार कर रही है. हालांकि ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बीच ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म की रिलीज को 15 दिन हो चुके हैं और इसने तीसरे शुक्रवार को भी करोड़ों का कारोबार किया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर.
मिर्जापुर द मूवी डे 15 कलेक्शन
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक मिर्जापुर द मूवी ने रिलीज के 15वें दिन यानी कि तीसरे शुक्रवार को शाम 8 बजे तक 1.31 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 14 प्रतिशत रही है और कुल शोज 3,069 चले हैं. देखा जाए तो फिल्म ने गुरुवार के मुकाबले सीधे तौर पर 2.69 करोड़ की गिरावट दर्ज की है. वहीं, फिल्म का ऑफिशियल डाटा रात दस बजे तक आएगा.
मिर्जापुर द मूवी वर्ल्डवाइड और भारत कलेक्शन
बता दें कि मिर्जापुर द मूवी ने भारत में 15 दिनों में कुल 204.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 243.94 करोड़ रुपये हो गया है. इसके अलावा दुनिया भर में इसने 14 दिनों में 295.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और 15वें दिन का डाटा मिलाकर इसका कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिलेगा.
मिर्जापुर द मूवी वीकली कलेक्शन
फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में कुल 148.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं, दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में गिरावट आई. दूसरे हफ्ते में मूवी ने 55 करोड़ का कलेक्शन किया है.
मिर्जापुर द मूवी स्टारकास्ट
फिल्म को लेकर बात करें तो इसका डायरेक्शन गुरमीत सिंह ने किया है. मूवी में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, रवि किशन, जितेंद्र कुमार जैसे कलाकार नजर आए हैं. फिल्म पॉलिटिक्स, क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है.