Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19: एक ही दिन में पकड़े गए तान्या मित्तल के 3 झूठ, साड़ी से लेकर डर तक सारी कहानियां फेक

Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल की एक ही एपिसोड में 3 पोल खुल गईं. एक टास्क में ही उन्होंने झूठों की लाइन लगा दी. एक के बाद एक फर्जी कहानियां सुनाने के बाद अब तान्या मित्तल ट्रोल हो रही हैं. उनका मजाक बनाया जा रहा है क्योंकि उनके खिलाफ सारे सबूत मिल गए हैं. अब उन्होंने कौन-से झूठ बोले हैं? चलिए जानते हैं.

Bigg Boss 19, Tanya Mittal
तान्या मित्तल की पकड़ी गई 3 चोरियां. (Photo Credit- Instagram)

Bigg Boss 19: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में तान्या मित्तल गॉसिप का हॉट टॉपिक बनी हुई हैं. उनकी पॉपुलैरिटी इस शो में काफी बढ़ती जा रही है. उनके शातिर दिमाग से कोई भी जीत नहीं सकता. तान्या मित्तल का गेम इस शो में सबसे स्ट्रॉन्ग है क्योंकि उन्हें ना तो कंटेस्टेंट्स इग्नोर कर पा रहे हैं और ना ही जनता की नजरें तान्या मित्तल हट रही हैं. वो शो में जो भी बोलती या करती हैं, उस पर सोशल मीडिया यूजर्स की रिसर्च शुरू हो जाती है. लेटेस्ट एपिसोड में भी तान्या मित्तल ने सारी लाइमलाइट बटोर ली. उन्होंने एक ही एपिसोड में 3 बड़े झूठ बोले, जो अब पकड़ में आ गए हैं.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: नॉमिनेशन में आते ही बौखलाईं नीलम गिरी, बेज्जत होकर भी नहीं छूटी ‘चमचागिरी’

---विज्ञापन---

झूले पर किया ड्रामा

आपको बता दें, सबसे पहले नॉमिनेशन टास्क में उन्होंने एक ड्रामा किया था. जब कंटेस्टेंट्स को झूले पर बैठना था, तो तान्या मित्तल साड़ी में होने के कारण झूले पर ना बैठ पाने की एक्टिंग कर रही थीं. वो दिखा रही थीं कि साड़ी में टास्क करने में उन्हें तकलीफ हो रही है. झूले पर बैठने के लिए तान्या मित्तल को दो लड़कों की मदद लेनी पड़ी थी. इतना ही नहीं उन्होंने शहबाज बदेशा को ये भी कहा था कि वो उन्हें पकड़ कर रखें, नहीं तो वो गिर जाएंगी. हालांकि, जब टास्क खत्म हुआ तो तान्या साड़ी में ही नीलम गिरी के साथ बातें करते हुए झूले झूल रही थीं. इस दौरान उन्हें ना तो गौरव का सपोर्ट लगा और ना ही शहबाज का. यानी वो सिम्पथी कार्ड खेल रही थीं.

यह भी पढ़ें: Rajvir Jawanda अगर मान लेते बीवी और मां की बात, तो आज होते परिवार के साथ

---विज्ञापन---

पूल का डर भी निकला नकली

इसके अलावा तान्या मित्तल को जब मालती चाहर ने पूल में धक्का मारा, तब वो उन्हें ये कहती हुए भी सुनाई दीं कि उन्हें पानी से डर लगता है. मालती ने उन्हें समझाया भी था कि पूल इतना गहरा नहीं है और वो नहीं डूबेंगी. हालांकि, तान्या फुल एक्टिंग करते हुए दिखाई दीं. अब उनका वो पुराना क्लिप भी वायरल हो गया है, जिसमें नीलम गिरी और फरहाना भट्ट पूल में थीं और तान्या ने उन्हें खुद से कहा था कि मुझे भी पूल में फेंको. इसके बाद फरहाना ने खुद नीलम को पूल में धक्का दिया था और वो हंसते-हंसते पानी में गिरी थीं. इसका मतलब है कि तान्या की पूल से डरने वाली कहानी भी फेक है.

टीशर्ट न होने पर पकड़ी गई चोरी

पूल में फेंकने वाले टास्क के दौरान तान्या का एक और झूठ पकड़ा गया. मालती ने उन्हें साड़ी पहनने के लिए नॉमिनेट किया था. इस दौरान उन्होंने सिसक-सिसक कर रोते हुए सफाई दी और बताया कि उनकी साड़ी पतली थी, इसलिए उन्होंने बदलकर दूसरी साड़ी पहन ली. ऐसे में मालती ने उन्हें कहा कि वो टीशर्ट भी पहन सकती थीं. जिसके जवाब में तान्या ने कहा कि उनके पास टीशर्ट नहीं है, उनकी टीशर्ट नीलम पहनती हैं. वहीं, टास्क खत्म होने के बाद जब मालती को टीशर्ट चाहिए थी, तो तान्या ने खुद अपने कपड़ों में से टीशर्ट निकालकर मालती को पहनने को दी थी. यानी उनके पास टीशर्ट थी और वो झूठ बोल रही थीं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 08, 2025 05:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो