Saturday, 24 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Rajvir Jawanda अगर मान लेते बीवी और मां की बात, तो आज होते परिवार के साथ

Rajvir Jawanda Death: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के लिए शिमला का सफर अंतिम सफर साबित हुआ. हिमाचल में हुए हादसे से वो बच जाते, अगर उन्होंने अपनी बीवी और मां की बात को गंभीरता से लिया होता. राजवीर जवंदा के दोस्त ने अब एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि राजवीर की मां और बीवी ने उन्हें उस दिन घर से निकलने से रोका था.

Edited By : Ishika Jain | Updated: Oct 8, 2025 17:12
Share :
राजवीर जवंदा अनसुनी कर गए मां और बीवी की बात. (Photo Credit- Social Media)

Rajvir Jawanda Death: मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा 11 दिन तक हॉस्पिटल में जिंदगी की जंग लड़ते रहे और आज उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. इस खबर से राजवीर जवंदा के परिवार वाले तो टूट ही गए हैं, साथ ही पंजाबी इंडस्ट्री में भी भूलचाल आ गया है. राजवीर जवंदा के दोस्तों और बाकी कलाकारों का सदमे से बुरा हाल है. शिमला तक का उनका सफर उनके लिए जानलेवा साबित हो गया. अगर सिंगर ने उस दिन अपनी बीवी की बात सुनी होती और मां की गुजारिश मानी होती, तो वो आज हमारे बीच मौजूद होते. राजवीर जवंदा बीवी और मां की बात को अनसुना कर मौत के मुंह में चले गए. अब सिंगर के दोस्त ने एक बड़ा खुलासा किया है.

आपको बता दें, 35 साल की उम्र में राजवीर जवंदा तो चले गए हैं, लेकिन उन्हें जानने वाले हर शख्स के दिल में इस वक्त सिर्फ अफसोस है. अफसोस इस बात का कि काश उस दिन राजवीर अपनी बीवी की बात सुन लेते और अपनी मां की गुजारिश को अनदेखा ना करते. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर का परिवार नहीं चाहता था कि उस दिन वो अपने दोस्तों के साथ बाइक से निकलें. राजवीर के करीबी दोस्त ने बताया कि उनकी पत्नी ने उन्हें उस दिन बाइक ट्रिप पर जाने से रोका था. उनकी मां भी यही नहीं चाहती थीं कि राजवीर उस दिन घर से निकलें, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था. शिमला का सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित हुआ. अब उनकी बूढ़ी मां, बीवी और दो बच्चों को का रो-रो कर बुरा हाल है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 08, 2025 05:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो