Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 19: इस हफ्ते नहीं होगा कोई Eliminate, ये कंटेस्टेंट बना घर का हीरो

Bigg Boss 19: पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का 'वीकेंड का वार' आ गया है, जिसमें सलमान खान ने एलिमिनेशन को लेकर बड़ी घोषणा की है।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19: कलर्स के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ शुरू होते ही ऑडियंस के बीच अपनी पकड़ बना ली है। कलर्स टीवी से लेकर जियो-हॉटस्टार तक ‘बिग बॉस 19’ को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। शो को शुरू हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है। इसी के साथ वीकेंड का वार भी आ गया। जिसमें होस्ट सलमान खान ने सभी घरवालों को उनकी परफॉर्मेंस का आइना दिखाया। इसके साथ ही सलमान खान ने एलिमिनेशन को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। इसके आलावा यह भी बताया कि इस हफ्ते कौन-सा कंटेस्टेंट घर का हीरो बना है।

नहीं होगा कोई एलिमिनेट

वीकेंड का वार में सलमान खान ने सबसे पहले इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए 7 कंटेस्टेंट के नाम लिए, जिनमें तान्या मित्तल, जीशान कादरी, गौरव खन्ना, अभिषेक बजाज, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे और नीलम गिरी शामिल हैं। इसके बाद एलिमिनेशन को लेकर एक बड़ा ऐलान किया और सभी नॉमिनेट सदस्य को एक बड़ी राहत दी। सलमान खान ने बताया कि इस हफ्ते कोई भी कंटेस्टेंट घर से बेघर नहीं होगा। इसका मतलब है कि इस हफ्ते शो से कोई भी एलिमिनेट नहीं होगा।

---विज्ञापन---

कौन बना BB19 का हीरो?

इसके साथ ही सलमान खान ने अभिषेक बजाज और तान्या मित्तल के खेल की काफी तारीफ की। इतना ही नहीं, उन्होंने अभिषेक बजाज को ‘बिग बॉस 19’ के घर का हीरो बताया। सलमान खान ने कैप्टेंसी टास्क में अभिषेक की परफॉर्मेंस की तारीफ की।

यह भी पढें: ‘गलत इरादा…’ Anjali Raghav को छूने पर क्या बोले पवन सिंह, सरेआम कही ये बात

---विज्ञापन---

नीलम का अभिषेक पर गुस्सा

वहीं, रिलीज हुए नए प्रोमो में शो के अंदर आने का संकेत दिया गया, जिसमें नीलम अभिषेक पर गुस्सा करती और रोती हुई दिखाई दे रही हैं। नीलम ने अभिषेक से कहा कि आप लोग खुद मुझसे बात नहीं करते और कहते हैं कि मैं वीक हूं। पहले आप लोग भेड़चाल से बाहर निकलिएं। इनता कहने बाद सलमान के सामने ही रोने लगती हैं।

First published on: Aug 31, 2025 11:23 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola