Tuesday, 6 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘इस्लाम कबूल कर लूंगी’, प्यार में धर्म बदलने को तैयार थी गर्लफ्रेंड, फिर बसीर अली ने झाड़ा पल्ला! वजह शॉकिंग

बसीर अली ने अपने प्यार को लेकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या यह सही फैसला था?

baseer ali
बसीर अली ने एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर किया खुलासा

‘बिग बॉस 19’ फेम बसीर अली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. बसीर ने अपने एक पुराने रिश्ते को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए है. उन्होंने बताया कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड उनके लिए इस्लाम तक कबूल करने को तैयार थीं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने रिश्ता खत्म कर दिया और जो उन्होंने रिश्ता खत्म करने की वजह बताई उसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे.

बसीर का शॉकिंग खुलासा

‘रोडीज’, ‘स्प्लिट्सविला’ और ‘बिग बॉस’ जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा रहे बसीर अली ने एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने पुराने प्यार को याद करते हुए बताया कि उन्होंने उन्हें एक गैर मुस्लिम लड़की से मोहब्बत थी. दोनों के बीच रिश्ता काफी सीरियस था, लेकिन बसीर को लग गया था कि दोनों का भविष्य साथ में मुश्किल पैदा कर सकता है.

---विज्ञापन---

रिश्ता खत्म करने की वजह

बसीर के मुताबिक उनकी एक्स उनके लिए इस्लाम अपनाना चाहती थी और धर्म बदलने को तैयार थीं. हालांकि, बसीर ने सिर्फ धर्म बदलने को रिश्ते के लिए पर्याप्त नहीं माना. उन्होंने कहा कि इस्लाम कबूल करने के बाद उस धर्म के नियमों और जिम्मेदारियों को निभाना भी जरूरी है.

किस बात का बसीर को सता रहा था डर?

बसीर ने अपने फैसले की वजह बताते हुए कहा कि अगर उनकी एक्स ने इस्लाम कबूल कर लिया, लेकिन बाद में दिल से इसे नहीं अपनाया, नमाज नहीं पढ़ी या मजहब के नियमों का पालन नहीं किया, तो उन्हें इसका धार्मिक बोझ अपने ऊपर महसूस होता. बसीर के मुताबिक, वह इस तरह की जिम्मेदारी अपने सिर नहीं लेना चाहते थे. इन्हीं वजहों के चलते उन्होंने इस रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया.

---विज्ञापन---

बसीर ने धर्म के बताए नियम

बसीर ने यह भी साफ किया कि उनके लिए सिर्फ किसी को पाने के लिए धर्म बदलना मायने नहीं रखता था. उनका मानना था कि धर्म परिवर्तन के बाद उसकी जिम्मेदारियों को भी पूरी तरह निभाना जरूरी है. इसी वजह से दोनों का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया.

ऐसे मिली रिएलिटी टीवी में पहचान

बसीर अली का जन्म और परवरिश हैदराबाद में हुई. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2017 में ‘एमटीवी रोडीज राइजिंग’ से की थी. इसके बाद वह ‘स्प्लिट्सविला 10’ में नजर आए और नैना सिंह के साथ शो के विनर बने. आगे चलकर उन्होंने ‘ऐस ऑफ स्पेस 2’ समेत कई रियलिटी शोज में हिस्सा लिया.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 06, 2026 02:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola