Arbaaz Khan Daughter Sipaara First Birthday Party: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के घर पर बीती रात जश्न मनाया गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. खान परिवार में यह जश्न अरबाज खान और शूरा खान की बेटी सिपारा खान के पहले जन्मदिन के मौके पर मनाया गया. परिवार की लाडली और सबसे नन्ही सदस्य सिपारा खान 5 अक्टूबर को एक साल की हो गईं. इस खास मौके पर अरबाज खान और शूरा खान ने अपने घर पर एक ग्रैंड पार्टी रखी, जिसमें चाचा सलमान खान, सोहेल खान और दादा सलीम खान समेत पूरा परिवार शामिल हुआ. अब पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.
ग्रैंड बर्थडे पार्टी
परिवार की नन्ही परी सिपारा खान के फर्स्ट बर्थडे की पार्टी में चार चांद लगाने के लिए पूरी खान फैमिली अरबाज और शूरा के घर के बाहर नजर आई. पैपराजी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में दादा सलीम खान अपनी पत्नी सलमा खान के साथ कार से अरबाज के घर पहुंचते हुए दिखाई दिए. इसके अलावा, चाचा सोहेल खान भी अपने छोटे बेटे के साथ नजर आए और पैपराजी के सामने कई सारे पोज दिए. सोहेल खान के अलावा, चाचा सलमान खान भी अपनी लाडली भतीजी के पहले बर्थडे की पार्टी में पहुंचे. सलमान खान ने कैजुअल लेकिन स्टाइलिश लुक अपनाया था. उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट, नीली जींस और काले सनग्लास पहने थे. सलमान ने पैपराजी के लिए कुछ देर पोज भी दिए.
चाचा और दादा का वीडियो
एक और वीडियो में दिग्गज लेखक सलीम खान को अरबाज और शूरा के घर से बाहर निकलते हुए देखा गया. इस दौरान उनके बेटे सोहेल खान उनका हाथ पकड़कर उन्हें सीढ़ियों से नीचे उतारते और कार तक ले जाने में मदद करते नजर आए. इस दौरान उनके साथ उनकी सौतेली मां हेलेन भी थीं.
अरबाज और शूरा का परिवार
अरबाज खान और शूरा खान का निकाह 24 दिसंबर, 2023 को उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा के मुंबई स्थित घर पर हुआ था. इस शादी में परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल हुए थे. शादी के करीब दो साल बाद, 5 अक्टूबर, 2025 को अरबाज और शूरा के घर बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने सिपारा खान रखा.