Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कब और कितने बजे होगा Bigg Boss 18 का Grand Finale, जानें सलमान खान के शो की डिटेल्स

Bigg Boss 18 Grand Finale: बिग बॉस 18 का फिनाले करीब आ चुका है, जल्द ही शो को टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल जाएंगे। इसी बीच आइए जान लेते हैं कि ग्रैंड फिनाले कब है और इसे कहां पर देख सकते हैं। इसके साथ ही जानते हैं सलमान खान के शो की सारी डिटेल्स।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 Grand Finale
Bigg Boss 18 Grand Finale

Bigg Boss 18 Grand Finale: बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। शो के आखिरी हफ्ते में सिर्फ सात लोग बचे हैं जिनमें से टॉप 5 जल्द ही डिसाइड हो जाएंगे। फिनाले जैसे-जैसे करीब आ रहा है वैसे ही कॉम्पटीशन भी बढ़ता जा रहा है। इसी बीच चलिए जान लेते हैं सलामान खान के शो का ग्रैंड फिनाले कब और कितने बजे शुरू होगा इसके साथ ही विनर को कितनी प्राइजमनी मिलनेवाली है।

ग्रैंड फिनाले कब और कहां देख सकते हैं?

बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी 2025 को आएगा। फिनाले रात 9 बजे से कलर्स चैनल पर ब्रॉडकास्ट होगा। तीन घंटे तक फिनाले चलेगा जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। तीन घंटों बाद इस सीजन का विनर मिल जाएगा। खबरों के मुताबिक, इस सीजन के विनर को 50 लाख रुपए की इनामी राशि और बिग बॉस की चमचमाती ट्रॉफी दी जाएगी।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

---विज्ञापन---

बिग बॉस 18 के टॉप खिलाड़ी कौन?

सलमान खान के शो में अब सिर्फ टॉप 7 कंटेस्टेंट मौजूद हैं जिनमें से शिल्पा शिरोडकर, विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग, रजत दलाल और ईशा सिंह हैं। इन लोगों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। जल्द ही इनमें से दो कंटेस्टेंट्स बाहर होंगे और शो को अपने टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल जाएंगे। फैंस की नजरें अपने-अपने फेवरेट कंटेस्टेंट पर टिकी हुई हैं। वोटिंग लाइन्स पर भी लोगों ने अपना ध्यान बना कर रखा है। सोशल मीडिया के मुताबिक विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, रजत दलाल और अविनाश मिश्रा को टॉप 3 में देखने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं कई दर्शकों ने मेकर्स पर बायस्ड होने के आरोप भी लगाए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  कौन थे Rory Sykes? जिनकी लॉस एंजिल्स में आग लगने से हो गई मौत

---विज्ञापन---

घरवालों से तीखे सवाल पूछेगी मीडिया

फिनाले से पहले घर में मीडिया की एंट्री होने वाली है। हर सीजन की तरह इस बार भी मीडिया कंटेस्टेंट्स से उनके गेम और घर में बने उनके रिश्तों पर तीखे सवाल पूछेगी। सोशल मीडिया के मुताबिक ईशा सिंह और शिल्पा शिरोडकर पर सबसे ज्यादा सवाल पूछे जाएंगे। मीडिया द्वारा ईशा को चुगली आंटी का टैग मिलेगा। वहीं शिल्पा पर उनके करण और विवियन के रिश्ते पर सवाल उठाए जाएंगे। करण और चुम के रिश्ते का पर्दाफाश होने वाला है। वहीं रजत के ओवरकॉन्फिडेंस और विवियन के सुस्त गेम पर मीडिया बात करेगी।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में इन कंटेस्टेंट पर भड़की मीडिया, तीखे सवालों से गर्म हुआ घर का माहौल

---विज्ञापन---

 

First published on: Jan 13, 2025 12:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola