Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Anupamaa: अनुज ने अनुपमा से लिया पुराना बदला, जमाने से मुंह छुपाती दिखीं एक्ट्रेस

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर सीरियल ‘अनुपमा’ स्टार रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना हर सोमवार को सोशल मीडिया पर कोई न कोई पोस्ट जरूर शेयर करते हैं। इन पोस्ट के जरिए रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना मान डे सेलीब्रेट करते हैं। इसी के साथ वो फैंस को खूब एंटरटेन भी करते हैं। हर हफ्ते […]

मुंबई। टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर सीरियल ‘अनुपमा’ स्टार रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना हर सोमवार को सोशल मीडिया पर कोई न कोई पोस्ट जरूर शेयर करते हैं। इन पोस्ट के जरिए रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना मान डे सेलीब्रेट करते हैं। इसी के साथ वो फैंस को खूब एंटरटेन भी करते हैं। हर हफ्ते रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना की पोस्ट का कई लोगों को बेसब्री से इंतजार होता हैं। इस बार भी रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना ने मान डे को अपने अंदाज में सेलीब्रेट किया है।

 

 

और पढ़िएHBD Shivangi Joshi: बचपन से ही एक्टिंग करना चाहती थीं शिवांगी जोशी, जानिए एक्ट्रेस के ट्रांसफॉर्मेशन का राज

 

दरअसल कुछ समय पहले ही रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें गौरव खन्ना अपने अंदाज में रुपाली गांगुली को तंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में गौरव खन्ना, रुपाली गांगुली को याद दिला रहे हैं कि किस तरह अनुपमा ने उनके पिंक लुक को लेकर सबके सामने मजाक उड़ाया था। रुपाली गांगुली को देखते ही गौरव खन्ना ने महीनों पहले हुई इस बात का बदला ले लिया।

बदला लेते हुए गौरव खन्ना ने भी अब रुपाली गांगुली की पिंक साड़ी का मजाक बनाते हुए उनका सबके सामने मजाक बनाया है। वीडियो में गौरव खन्ना रुपाली गांगुली को देखकर पिंकी है पैसे वालों की… गाना गा रहे हैं। गौरव खन्ना की ये हरकत देखकर रुपाली गांगुली पहले तो शरमाने लगीं। फिर बाद में रुपाली गांगुली खुद ही शर्म के मारे अपना चेहरा छिपा लेती हैं। रुपाली गांगुली को परेशान करके गौरव खन्ना बेहद खुश हो जाते हैं और एक्साइटेड नजर आते हैं।

 

इस वीडियो को शेयर करते हुए गौरव खन्ना ने कैप्शन में लिखा, ‘बदला लेने का समय आ चुका है। आपको जो समझना है आप समझ सकते हैं लेकिन ये सच है। हमें अपने फैंस के लिए ये वीडियोज बनाकर बहुत अच्छा लगता है।’ गौरव खन्ना और रुपाली गांगुली के इस वीडियो को सोशल मीडिया खूब पसंद किया जा रहा है। इसी के साथ वीडियो में गौरव खन्ना-रुपाली गांगुली की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है।

 

 

यहाँ पढ़िए  टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

 

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: May 17, 2022 12:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.