Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

जब पति के नाम पर पड़ी आकांक्षा चमोला के पैरों में बेड़ियां, बायसेक्सुअल पर फिर किया कमेंट

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादीशुदा जिंदगी अब खत्म होने की कगार पर है. करीब 9 साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है.

akanksha chamola
आकांक्षा चमोला क्यों नहीं बनना चाहती मां, किया खुलासा

टीवी की दुनिया के चर्चित कपल रहे गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादीशुदा जिंदगी अब खत्म होने की कगार पर है. करीब 9 साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है. दोनों के तलाक की खबर सामने आने के बाद से ही इस रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच बच्चे को लेकर मतभेद भी रिश्ते में आई दरार की एक बड़ी वजह रहा.

क्यों टूट रहा गौरव-आकांक्षा का रिश्ता?

गौरव खन्ना पिता बनना चाहते थे, लेकिन आकांक्षा चमोला ने मां बनने का फैसला नहीं किया. एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें अपने अंदर कभी मदरहुड की फीलिंग महसूस नहीं हुई. यही वजह है कि उन्होंने जिंदगी में मां न बनने का फैसला किया. तलाक की खबर सामने आने के बाद जहां कई लोग गौरव का सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं आकांक्षा को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है.

---विज्ञापन---

ट्रोलर्स के सवालों पर आकांक्षा

हाल ही में मैशेबल इंडिया ने ट्रोल्स की तरफ से पूछे गए कुछ सवाल आकांक्षा के सामने रखे. उनसे पूछा गया कि जब गौरव को बच्चे चाहिए थे तो उन्होंने बच्चे क्यों नहीं किए? इस पर आकांक्षा ने कहा कि वह सिर्फ गौरव को बच्चा नहीं दे पाईं.

मां बनने पर आकांक्षा का अजीब जवाब

बातचीत के दौरान आकांक्षा ने मां बनने को लेकर एक अजीबोगरीब उदाहरण भी दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि उनके शरीर में दूध नहीं आएगा. जब उन्हें बताया गया कि मां बनने के बाद ही दूध आता है, तो उन्होंने अपनी बात आगे रखी.

---विज्ञापन---

क्या दूसरी शादी करेंगी आकांक्षा?

आकांक्षा से यह भी पूछा गया कि क्या वह भविष्य में दूसरी शादी करके बच्चा करेंगी? इस पर एक्ट्रेस ने साफ कहा कि वह जिंदगी में कभी शादी नहीं करेंगी. शादी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को शादी के बाद सिर्फ पत्नी की भूमिका में देखा जाता है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘औरत से शादी करो, बेडरूम में रखो, बेडरूम नहीं तो किचन में रखो.’

‘लॉकअप 2’ में किया था खुलासा

आकांक्षा की पर्सनल लाइफ का एक और पहलू भी चर्चा में रहा है. उन्हें आखिरी बार ‘लॉकअप 2’ में देखा गया था. जहां उन्होंने अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर खुलकर बात की थी और खुद को बायसेक्सुअल बताया था. फिलहाल, गौरव और आकांक्षा के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे से दूरी बना चुके हैं. आकांक्षा ने गौरव को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने के साथ उनकी साथ वाली तस्वीरें भी हटा दी हैं.

---विज्ञापन---

फैंस को लगा सदमा

वहीं इन सब के बीच पहली बार गौरव खन्ना ने भी अपना रिएक्शन दिखाया है, एक्टर ने भी सोशल मीडिया से पत्नी आकांक्षा के साथ की सारी तस्वीरें हटा दी हैं, बहरहाल गौरव-आकांक्षा की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ी हुआ करती थी, अब जब दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं, तो उनके फैंस का भी दिल टूट रहा है.

First published on: Sep 15, 2026 07:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola