Hanuman Ansh Box Office Collection Day 40: बॉक्स ऑफिस पर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) का जादुई जलवा छठे हफ्ते में भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. महज 10 लाख रुपये से शुरुआत करने वाली यह लो-बजट फिल्म अब 2026 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है. शोभिनव सत्या स्टारर इस फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री मारते ही सारे पुराने रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं. 40वें दिन यानी मंगलवार को भी थिएटर्स में फैंस का तगड़ा रिस्पॉन्स देखने को मिला. आइए जानते हैं ‘हनुमान अंश’ का ट्यूसडे को कितना कलेक्शन हुआ…
40वें दिन 227 करोड़ पार
सोमवार को 8.25 करोड़ का नेट कलेक्शन करने के बाद मंगलवार (40वें दिन) को भी फिल्म की रफ्तार बरकरार रही. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार शाम 7 बजे तक फिल्म ने 4.75 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया, जिससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 227.63 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 268.91 करोड़ रुपये हो गया है.
छठे वीकेंड पर गर्दा उड़ाया
फिल्म ने अपने छठे शनिवार को 18.50 करोड़ और रविवार को 21.6 फीसदी के तगड़े उछाल के साथ 22.50 करोड़ रुपये बटोरे थे. सिनेमाघरों में इवनिंग और नाइट शोज 70 फीसदी से ज्यादा ऑक्यूपेंसी के साथ खचाखच भरे रहे, जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया.
2026 की तीसरी सबसे बड़ी हिट
200 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करते ही ‘हनुमान अंश’ ने अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ (199.23 करोड़) को पछाड़ दिया है. अब यह साल 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, जो लिस्ट में सिर्फ ‘धुरंधर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ से पीछे है.
10 लाख से शुरू हुआ सफर
इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर किसी चमत्कार से कम नहीं है. पहले हफ्ते में सिर्फ 1.08 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने चौथे हफ्ते 61 करोड़ और पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ का छप्परफाड़ कलेक्शन करके इतिहास रच दिया.
शोभिनव सत्या की पावरफुल परफॉर्मेंस
नीम करौरी बाबा के जीवन से इंस्पायर्ड इस फिल्म में शोभिनव सत्या ने मुख्य किरदार निभाया है. फिल्म की डिवाइन स्टोरीलाइन और स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत दर्शक इसे बार-बार थिएटर्स में देखने पहुंच रहे हैं.