Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं कांपने लगी थी..’ साउथ की इस हसीना के साथ BF ने की थी बदसलूकी, कभी अंबी तो कभी धर लेता था रेमो का भेष

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने पिछले कथित एब्यूजिव रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि उनका पार्टनर कभी बेहद प्यार और परवाह करने वाला बन जाता था, तो अगले ही दिन उसका व्यवहार पूरी तरह बदल जाता था. एक्ट्रेस ने नार्सिसिस्टिक एब्यूज के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इस रिश्ते का उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा था.

Anupama Parameswaran
Anupama Parameswaran

बॉलीवुड हो या फिर साउथ सिनेमा, अक्सर एक्टर और एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने रहते हैं. कलाकार अक्सर अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर खबरों में बने रहते हैं. वहीं, हाल ही में साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस ने अपनी डेटिंग लाइफ और एब्यूजिव रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने अपने एक्स-पार्टनर के एब्यूजिव बर्ताव के बारे में बताया है. इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उनका बॉयफ्रेंड चियान विक्रम की फिल्म ‘अपरिचित’ के किरदारों की तरह बर्ताव करता था.

अनुपमा ने एब्यूजिव रिश्ते पर किया खुलासा

दरअसल, हम बात कर रहे हैं साउथ एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन की, जो साउथ में ‘प्रेमम’, ‘कार्तिकेय 2’ और ‘टिल्लू स्क्वायर’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वह पिछले दो सालों से लगातार नार्सिसिस्टिक एब्यूज को लेकर खुलकर बात कर रही हैं. हाल ही में ध्रुव विक्रम के साथ कथित ब्रेकअप की अटकलों को लेकर धन्य वर्मा के साथ एक्ट्रेस ने खुलकर बात की. उन्होंने अपने पिछले रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के बारे में जवाब देते हुए कहा, “उस एक पोस्ट के पीछे दो साल का दर्द और शारीरिक और इमोशनल बर्बादी छिपी है. आखिरकार शांति पाने के लिए आपको उस रिश्ते को छोड़ना ही पड़ता है, जो कहीं नहीं जा रहा है.”

---विज्ञापन---

एक्ट्रेस ने इस बीच यह भी कहा कि उन्होंने पब्लिकली अपने रिश्ते के बारे में बात करने से पहले चीजों के ठीक होने का काफी इंतजार किया. एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मैं कोई आम तस्वीर पोस्ट नहीं करना चाहती थी. मैं तब कुछ पोस्ट करना चाहती थी, जब मैं तैयार होती. जब मैं सच में ठीक हो जाती. यह एक ऐसी लड़की का सफर था, जिसने अपने और जिंदगी के बारे में कुछ बहुत बड़ी बात समझी और ठीक होने और इतनी जरूरी बात कहने के लिए समय लिया.”

अनुपमा ने एक्स पार्टनर के बर्ताव पर खोला राज

अनुपमा ने इस दौरान पार्टनर की अलग-अलग पर्सनैलिटी और उसके बर्ताव को लेकर बात की. उन्होंने कहा, “बहुत से लोग नार्सिसिस्टिक एब्यूज के बारे में नहीं जानते हैं. एक दिन वह रेमो बन जाता था. तब मुझ पर प्यार और परवाह की बारिश करता था और तब मुझे लगता था कि मैं दुनिया की सबसे खुशनसीब इंसान हूं. लेकिन अगले ही दिन वह अन्नियन (अपरिचित) बन जाता था. यह उसका सबसे बेरहम रूप होता था और उसे इस बात की जरा भी परवाह नहीं होती थी कि उसके आसपास क्या हो रहा था. वही इंसान अगले दिन अंबी बनकर अपनी गलतियों के लिए मुझसे माफी मांगता और बच्चे की तरह रोता था. वह कभी भी उन गलतियों को दोबारा न दोहराने का वादा करता था, लेकिन फिर वही प्यार का चक्र दोबारा शुरू हो जाता था.” एक्ट्रेस ने इस बीच यह भी बताया कि इस कारण वह काफी परेशान रहने लगी थीं और उनका वजन कम होने लगा था. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्हें समझ नहीं आता था कि उनके साथ क्या हो रहा है.

---विज्ञापन---

अनुपमा की ध्रुव संग डेटिंग को लेकर उड़ी थी अफवाह

बता दें कि अनुपमा परमेश्वरन और ध्रुव विक्रम के रिलेशनशिप में होने की खबरें 2025 में आई थीं. दोनों ही फिल्म ‘बाइसन कालामादान’ में नजर आए थे. सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं और उनकी डेटिंग की अफवाहें उड़ी थीं. हालांकि, दोनों ने कभी भी डेटिंग की बात स्वीकार नहीं की थी.

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, एडवांस बुकिंग में बिगाड़ा ‘बटवारा 1947’ का खेल

---विज्ञापन---
First published on: Aug 13, 2026 01:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola