Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

गंदी-गंदी बातें… जब ट्रोलर के घर पहुंचे सलमान खान, किस्सा सुन हैरान हुए फैंस

'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने हर किसी को हैरान कर दिया, जब उन्होंने एक ऐसा किस्सा सुनाया जिसमें वो ट्रोलर के घर पहुंच गए थे.

Bigg Boss 20 salman khan
सलमान खान ने सुनाया किस्सा

Salman Khan Bigg Boss 20: सलमान खान ‘बिग बॉस 20’ में भी हर बार की तरह खास अंदाज में नजर आ रहे हैं, शनिवार को इस सीजन का दूसरा वीकेंड का वार हुआ, वीकेंड के वार में सलमान खान जहां कंटस्टेंट की क्लास लगाते नजर आते हैं, वहीं इस बार वो ट्रोलर्स को आड़े हाथ लेते दिखाई दिए. सलमान खान ने सख्त लहजे में ट्रलर्स को जमकर धुला, इस बीच उन्होंने एक ऐसा किस्सा शेयर किया जिसे सुनकर कंटेस्टेंट से लेकर दर्शक भी हैरान नजर आए.

सलमान पहुंचे लड़के के घर

सलमान ने बताया कि करीब 8-10 साल पहले एक लड़का सोशल मीडिया पर उनके बारे में लगातार गंदी और आपत्तिजनक बातें लिख रहा था. सलमान ने जब उसके बारे में पता करवाया तो उन्हें उस लड़के की जानकारी मिल गई. इसके बाद वह सीधे उसके घर पहुंच गए थे.

---विज्ञापन---

ट्रोलर के घर पहुंच गए थे सलमान

सलमान ने बताया कि वह लड़का एक अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता था. उसकी मां टीचर थीं, पिता प्रोफेसर थे और बहन भी एक अच्छे स्कूल में पढ़ती थी. सलमान ने कहा कि वह उस लड़के के घर पहुंचे और उससे पूछा कि अगर उसकी तस्वीर और पहचान सोशल मीडिया पर सामने रख दी जाए तो कैसा लगेगा.

सलमान ने ट्रोलर को लिया आड़े हाथ

सलमान के मुताबिक, उन्होंने उस लड़के से कहा था कि वह उसकी तस्वीर और उसके परिवार की जानकारी सार्वजनिक कर सकते हैं. यह सुनकर लड़का घबरा गया और उनसे माफी मांगने लगा. सलमान ने बताया कि उस वक्त उसने उनसे कहा था, ‘नहीं-नहीं, मुझे माफ कर दो.’

---विज्ञापन---

ट्रोलिंग पर सलमान ने कही बड़ी बात

सलमान ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर लगभग हर स्टार को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. कुछ सितारे इसका जवाब देते हैं, जबकि कुछ इसे नजरअंदाज कर देते हैं. उन्होंने कहा कि ट्रोलर्स सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि सोहेल खान, वरुण धवन और इंडस्ट्री के कई दूसरे लोगों को भी निशाना बना चुके हैं.

शो में हैट और टी-शर्ट भी उतारी

‘वीकेंड का वार’ में सलमान काफी नाराज नजर आए. दरअसल, लगातार स्टार्स पर टिप्पणियों से ‘भाईजान’ का पारा चढ़ गया. कुछ वक्त पहले गणेश उत्सव में पहुंची कैटरीना कैफ को बॉडी शेमिंग किया गया जिससे सलमान खान समेत बॉलीवुड के कई सितारों का गुस्सा फूट पड़ा, यही वजह थी, कि बीकेंड के वार में सलमान खान खुद शर्ट उतारकर, हैट हटाकर कहा आओ करो ट्रोलिंग, क्योंकि कुछ वक्त से सलमान खान को लेकर भी ट्रोलर्स उन्हें विशाना बना रहे थे. सोशल मीडिया पर उनके बढ़े वजन, बाल्ड लुक और उम्र को लेकर हो रही टिप्पणियों का उन्होंने जवाब दिया, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से सलमान अपने सिर को ढककर नजर आ रहे थे. शो में उन्होंने अपनी हैट उतारी और अपना लुक दिखाया. इतना ही नहीं, उन्होंने टी-शर्ट भी उतार दी. इस दौरान उनका अंदाज देखकर कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए थे.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 21, 2026 09:31 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola