Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Daayra Box Office Collection Day 3: संडे को भी ठंडी रही करीना कपूर की ‘दायरा’ की कमाई, जानें 3 दिनों का कलेक्शन

Daayra Box Office Collection Day 3: मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'दायरा' की कमाई रविवार के दिन भी काफी ठंडी रही. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने 3 दिनों में कुल कितनी कमाई की है.

Daayra Box Office Collection Day 3
Daayra Box Office Collection Day 3 (Instragram)

Daayra Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और मलयालम स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दायरा’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए लगातार संघर्ष कर रही है. आज इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में कोई खास कमाल नहीं दिखाया है. यहां तक कि फिल्म ने रविवार की छुट्टी का भी कोई खास फायदा नहीं उठाया. रविवार को भी फिल्म का कलेक्शन काफी ठंडा रहा. हैरानी की बात तो यह है कि फिल्म 3 दिनों में 5 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने इन 3 दिनों में कुल कितनी कमाई की है.

संडे को भी ठंडी रही ‘दायरा’ की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दायरा’ ने तीसरे दिन 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के बराबर है. यानी रविवार के दिन ‘दायरा’ की कमाई में न तो कोई वृद्धि दर्ज की गई और न ही कोई गिरावट देखने को मिली. इसके साथ ही फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर कुल 4.50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है.

---विज्ञापन---

संडे को बढ़ी ऑक्यूपेंसी

रविवार के दिन भले ही करीना कपूर खान की फिल्म ‘दायरा’ के कलेक्शन में कोई वृद्धि देखने को नहीं मिली, लेकिन तीसरे दिन ऑक्यूपेंसी में बढ़ोतरी जरूर हुई. रविवार को पूरे भारत में फिल्म ‘दायरा’ के 1,839 शो चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी 20.0 प्रतिशत रही. तीसरे दिन फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन बाद में मूवी ने बेहतर प्रदर्शन किया. रिपोर्ट के अनुसार, सुबह के शो में 8.77 प्रतिशत, दोपहर के शो में 26.77 प्रतिशत, शाम के शो में 32.00 प्रतिशत और रात के शो में 21.00 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

फिल्म का वर्ल्डवाइड बिजनेस

एक्ट्रेस करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दायरा’ का भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड लेवल पर भी कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा. Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ‘दायरा’ ने अब तक वर्ल्डवाइड कुल 5.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा एक्टर कंवलजीत सिंह, विश्वपति सरकार, क्षिति जोग, प्रगति मिश्रा और अचिंत कौर भी अहम भूमिकाओं में हैं.

First published on: Sep 21, 2026 07:38 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola