Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Awarapan 2 Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, एडवांस बुकिंग में बिगाड़ा ‘बटवारा 1947’ का खेल

इमरान हाशमी स्टारर ‘आवारापन 2’ की रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार शुरुआत देखने को मिल रही है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है. यहां तक कि सनी देओल की बटवारा 1947 को भी पीछे छोड़ दिया है.

Batwara 1947-Awarapan 2 (1)
Batwara 1947-Awarapan 2 (1)

Awarapan 2 Advance Booking: ‘आवारापन 2’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. 19 साल बाद कल्ट क्लासिक फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल ‘आवारापन 2’ आ रहा है. पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी. लेकिन बाद में दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया. वहीं, ‘आवारापन 2’ की रिलीज से पहले दर्शकों के बीच इसको लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. एडवांस बुकिंग में फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है. इतना ही नहीं, यह सनी देओल की फिल्म ‘बटवारा 1947’ को भी कड़ी टक्कर दे रही है.

आवारापन 2 के बिके इतने टिकट्स

दरअसल, ‘आवारापन 2’ ने रिलीज से पहले ही शानदार कलेक्शन कर लिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ के लिए 5,783 शोज मिले हैं, जिसमें से अभी तक 95,414 टिकट बिक चुके हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़

वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 3.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इतना ही नहीं, ब्लॉक सीट्स को मिलाकर फिल्म का कलेक्शन 5.2 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस आंकड़े को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि गुरुवार को फिल्म की एडवांस बुकिंग में और इजाफा हो सकता है। बता दें कि फिल्म की एडवांस बुकिंग सोमवार को शुरू हो गई थी और इसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

बटवारा 1947 आवारापन 2 से है पीछे

दूसरी ओर, सनी देओल की फिल्म ‘बटवारा 1947’ की बात करें तो यह भी ‘आवारापन 2’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म ने ब्लॉक सीट्स को मिलाकर सिर्फ 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. यह ‘आवारापन 2’ से एडवांस बुकिंग के मामले में काफी पीछे है. वहीं, देखना दिलचस्प होगा कि 14 अगस्त को दोनों फिल्मों में से कौन सी फिल्म ज्यादा कलेक्शन करेगी.

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

फिल्म की बात करें तो ‘आवारापन 2’ साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ का सीक्वल है. इस फिल्म के गाने जबरदस्त हिट रहे थे और सीक्वल के गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें- Ramayana में रवि दुबे नहीं, ये एक्टर बनने वाला था लक्ष्मण? लेकिन अब निभाएंगे ये अहम रोल

---विज्ञापन---
First published on: Aug 13, 2026 12:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola