Vibe Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है. इसका असर फिल्म की कमाई पर भी देखने को मिल रहा है. फिल्म ने तीसरे दिन ठीक-ठाक कलेक्शन किया है और संडे की छुट्टी का भी फायदा उठाया है. आज फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बावजूद फिल्म 3 दिनों में 10 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है. चलिए आपको बताते हैं कि कुणाल खेमू की इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में कुल कितनी कमाई की है.
‘वाइब’ की तीसरे दिन की कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी प्रीति जिंटा स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ ने तीसरे दिन 3 करोड़ रुपये की कमाई की है. दूसरे दिन की कमाई की तुलना में फिल्म के कलेक्शन में 9.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 7.45 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 8.94 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अगर ‘वाइब’ की कमाई इसी तरह बढ़ती रही तो फिल्म जल्द ही 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है.
संडे के दिन का टोटल ऑक्यूपेंसी
फिल्म ‘वाइब’ की ऑक्यूपेंसी में तीसरे दिन भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. पूरे देश में फिल्म के 2,839 शो चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी 23.0 प्रतिशत रही. थिएटर में फिल्म की शुरुआत ठीक-ठाक रही, जबकि बाद के शोज में दर्शकों की संख्या बढ़ी. रिपोर्ट के अनुसार, रविवार की सुबह के शो में 9.77 प्रतिशत, दोपहर के शो में 30.15 प्रतिशत, शाम के शो में 34.00 प्रतिशत और रात के शो में 26.46 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.
‘वाइब’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वहीं, अगर कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म ‘वाइब’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो आंकड़े ठीक-ठाक हैं. Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म ‘वाइब’ ने 3 दिनों में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 8.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.