Sunday, 20 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

VIBE Box Office Collection Day 3: कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का बुरा हाल, जानें रविवार का कलेक्शन

VIBE Box Office Collection Day 3: कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की फिल्म 'वाइब' ने बॉक्स ऑफिस पर 3 दिन पूरे कर लिए हैं. जानिए रविवार को फिल्म ने कितनी कमाई की.

VIBE Box Office Collection Day 3
VIBE Box Office Collection Day 3

VIBE Box Office Collection Day 3: बीते शुक्रवार यानी 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘वाइब’ ने रविवार को 3 दिन पूरे कर लिए. कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा स्टारर इस फिल्म की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. पहले दिन फिल्म मात्र 1.70 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. दूसरे दिन फिल्म ने 2.75 करोड़ की कमाई की.

‘वाइब’ की कमाई

बात करें रविवार यानी तीसरे दिन की कमाई की तो, VIBE ने अब तक ₹2.49 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹8.28 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹6.94 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है. बता दें तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियली सामने नहीं आए हैं. रात 10.30 बजे तक फिल्म के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े फाइनली आ जाएंगे.

---विज्ञापन---

तीसरे दिन की कमाई

वाइब एक एक्शन-कॉमेडी स्पाई फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन फिल्म के लीड एक्टर कुणाल खेमू ने ही किया है. इसका स्क्रीनप्ले भी कुणाल ने ही लिखा है. इससे पहले कुणाल ने मडगांव एक्सप्रेस का भी निर्देशन किया था. वाइब उनके डायरेक्शन में बनी दूसरी फिल्म है. इसमें कुणाल और प्रीति जिंटा के अलावा यशपाल शर्मा, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और शर्मिला टैगोर भी शामिल हैं.

दायरा का कलेक्शन

कुणाल खेमू की वाइब के साथ ही करीना कपूर की फिल्म ‘दायरा’ भी रिलीज हुई थी. इस फिल्म में करीना के साथ साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में हैं. पहले दिन दायरा ने मात्र 1 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ का बिजनेस किया.

---विज्ञापन---

‘दायरा’ डे 3 कलेक्शन

बात करें तीसरे दिन की तो अब तक, ‘दायरा’ ने ₹1.45 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹5.01 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹4.20 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

First published on: Sep 20, 2026 09:47 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola