Mysaa Hindi Teaser: रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘मैसा’ का टीजर रिलीज हो चुका है. टीजर में रश्मिका एक अलग ही एक्शन मोड में नजर आ रही हैं. फिल्म की कहानी पिता-बेटी के रिश्ते के इर्द-गिर्द बुनी गई है. रश्मिका का इसमें जबरदस्त अवतार देखने को मिला है. आइए जानते हैं टीजर के बारे में.
‘मैसा’ का टीजर रिलीज
फिल्म ‘मैसा’ के टीजर में रश्मिका मंदाना का जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आ रही हैं. उनका गुस्सा देखते ही बन रहा है. रश्मिका हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर नजर आ रही हैं. 2 मिनट के टीजर में रश्मिका कई दुश्मनों से जूझते हुए अपने पिता को ढूंढने में जुटी हुई हैं. वो कभी कीचड़, कभी जंगल तो कभी पानी के अंदर दुश्मनों से भिड़ती नजर आ रही हैं. रश्मिका के लिए ये पहली ऐसी फिल्म होगी, जिसमें वो फुल एक्शन रोल में नजर आएंगी.
कब रिलीज होगी फिल्म
इस फिल्म को रविंद्र पुल्ले डायरेक्ट कर रहे हैं. ये फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
रश्मिक मंदाना का वर्क फ्रंट
रश्मिक मंदाना के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में देखा गया. इस फिल्म वो शाहिद कपूर और कृति सेनन के साथ नजर आई थीं. मैसा के अलावा रश्मिका अपने पति विजय देवरकोंडा संग ‘रणबाली’ में दिखेंगी. इस फिल्म में वो जयअम्मा के किरदार में दिखेंगी. ‘रणबाली’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
इसके अलावा रश्मिका आने वाले दिनों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहेंगी. उन्हें फिल्म ‘राका’ में देखा जाएगा. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण, मृणाल ठाकुर, जाह्नवी कपूर, रम्या कृष्णन, जिम शरभ, योगी बाबू जैसे स्टार्स दिखेंगे. इसका डायरेक्शन एटली कर रहे हैं.