Tuesday, 6 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘क्या तुम्हें AIDS है?’ बॉयफ्रेंड के सवाल से टूटीं एक्ट्रेस, टॉक्सिक सिचुएशनशिप गायत्री सुरेश का हैरान करने वाला खुलासा

गायत्री सुरेश ने अपनी पर्सनल लाइफ का ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. उन्होंने सिचुएशनशिप के बारे में बात की और अपने बॉयफ्रेंड को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए.

Gayathri Suresh
गायत्री सुरेश ने अपने बॉयफ्रेंड संग टॉक्सिक सिचुएशनशिप पर बात की

मलयालम एक्ट्रेस गायत्री सुरेश इन दिनों ‘बिग बॉस 8 मलयालम’ को लेकर चर्चा में हैं. शो से बाहर होने से पहले एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ का ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. गायत्री ने अपने पुराने सिचुएशनशिप के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके पार्टनर ने रिश्ते के शुरुआती दिनों में ही उनसे बेहद चौंकाने वाला सवाल पूछ लिया था. इतना ही नहीं, बाद में उन्हें पता चला कि वह शख्स किसी और लड़की के साथ भी रिलेशनशिप में था.

टास्क के दौरान गायत्री का खुलासा

दरअसल, शो में एक टास्क के दौरान बिग बॉस ने गायत्री से पूछा कि अगर उन्हें उस इंसान से दोबारा बात करने का मौका मिले, जिसने उन्हें सबसे ज्यादा दुख पहुंचाया, तो वह क्या कहेंगी. इस सवाल के जवाब में एक्ट्रेस ने साल 2021 के अपने एक रिश्ते का जिक्र किया.

---विज्ञापन---

सिचुएशनशिप में थीं गायत्री

गायत्री ने बताया कि उस वक्त वह एक सिचुएशनशिप में थीं और उन्हें लगता था कि वह एक रिलेशनशिप है, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वह रिश्ता उनके लिए बेहद टॉक्सिक था. एक्ट्रेस के मुताबिक, रिश्ते के पहले ही हफ्ते में उस शख्स ने उनसे पूछा था, ‘क्या तुम्हें AIDS है?’ गायत्री ने बताया कि उस वक्त उन्होंने उससे बात करना बंद कर दिया था, लेकिन बाद में रिश्ते को एक और मौका दे दिया.

एक्ट्रेस बोलीं- 3 मौके देती हूं

एक्ट्रेस ने कहा कि वह आमतौर पर लोगों के रेड फ्लैग जल्दी पहचान लेती हैं और किसी को तीन मौके देती हैं. इसके बावजूद उन्होंने इस रिश्ते को जारी रखा. बाद में उन्हें पता चला कि वह शख्स किसी और लड़की के साथ भी रिलेशनशिप में था.

---विज्ञापन---

2021 में हुआ था कार एक्सीडेंट

गायत्री ने इसी दौरान 2021 में हुए अपने कार एक्सीडेंट का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि वह उस मेल फ्रेंड के साथ कार में थीं, तभी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. घटना के बाद पुलिस उस शख्स को थाने ले गई. गायत्री के मुताबिक, वापस आने के बाद वह उन्हें एक कैफे में अकेला छोड़कर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने चला गया था.

उस आदमी के सामने आने पर क्या करेंगी गायत्री?

एक्ट्रेस ने कहा कि वह पल उनके लिए बेहद दुखद था. उन्होंने अपने इस अनुभव को ‘नार्सिसिस्टिक रिलेशनशिप’ और ‘नार्सिसिस्टिक अब्यूज’ बताया. हालांकि, अब गायत्री इस पुराने रिश्ते को अपनी जिंदगी का एक सबक मानती हैं.
गायत्री ने कहा कि अगर आज उन्हें उस शख्स से मिलने का मौका मिला तो वह उसे बहुत-बहुत धन्यवाद कहेंगी, क्योंकि उसके जिंदगी से जाने के बाद वह खुद को बेहतर बना पाईं और आगे बढ़ सकीं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 06, 2026 05:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola