Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

अजीत कुमार के घर छाया मातम, 84 की उम्र में मां मोहिनी का हुआ निधन, दुबई से चेन्नई लौट रहे एक्टर

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का शनिवार को चेन्नई में 84 साल की उम्र में निधन हो गया है. खबरों के मुताबिक वह बीते कुछ महीनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं.

---विज्ञापन---

Ajith Kumar Mother Mohini Mani
Ajith Kumar Mother Mohini Mani

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का शनिवार को चेन्नई में 84 साल की उम्र में निधन हो गया है. खबरों के मुताबिक वह बीते कुछ महीनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण बीमार चल रही थीं. वहीं, अजित की मां के निधन की खबरों की पुष्टि कई तमिल मीडिया आउटलेट्स ने की है. बता दें कि अजित और उनकी टीम की ओर से फिलहाल कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है.

बता दें कि अजित की मां का निधन उनके पति और एक्टर के पिता पी.सुब्रमण्यम, जो कि पीएस मणि के नाम से जाने जाते थे, उनके निधन के तीन साल बाद हुआ है. पी. सुब्रमण्यम का निधन साल 2023 में इसी उम्र में हुआ था. बता दें कि अजित फिलहाल दुबई में है और इस खबर के मिलने के बाद वह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चेन्नई लौट रहे हैं. वहीं एक्टर की मां का अंतिम संस्कार पलावक्कम स्थित परिवार के आवास पर होगा.

---विज्ञापन---

कमल हासन ने जताया दुख

वहीं, अजित की मां के निधन के बाद राजनीति और फिल्मी जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. तमाम कलाकारों और राजनेताओं ने मोहिनी मणि के निधन पर शोक जताया है. एक्टर कमल हासन ने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए लिखा, “मिस्टर अजित कुमार और उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं, जो अपनी प्रिय माताजी के निधन के शोक में डूबे हुए हैं.

एम.के स्टालिन ने अजित की मां के निधन पर जताया शोक

इसके अलावा एम.के स्टालिन ने भी एक्टर की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है और कहा है, ” मुझे अपने प्यारे भाई अजित कुमार की माता श्रीमती मोहिनी मणि के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है. मिस्टर अजित को सांत्वना देने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है, जो उस माता के खोने का शोक मना रहे हैं, जिन्होंने उन्हें जीवन दिया. एक ऐसा मां जो उन्हें ऊंचाइयों को छूते देखकर खुश होती थीं. मुझे उम्मीद है कि उनकी मां के साथ बिताई गई प्यारी यादें उन्हें इस दुख की घड़ी में सहारा और सांत्वना देगी. मिस्टर अजित कुमार और उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.

---विज्ञापन---

आखिरी बार इन फिल्मों में दिखे थे अजित

बता दें कि अजित कुमार की आखिरी बार फिल्म विदामुयार्ची और गुड बैड अगली में देखा गया था. अजित एक्टिंग के अलावा रेसिंग भी करते हैं और रेसिंग के माध्यम से इंटरनेशनल मोटरस्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेते रहते हैं.

यह भी पढ़ें- Johnny Depp के साथ हुई धोखाधड़ी, एक्टर ने ठगी में गंवाए 7 करोड़ रुपये

---विज्ञापन---
First published on: May 30, 2026 12:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola