Saturday, 1 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

इतना बड़ा हो गया सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई, मां की उंगली पकड़कर चलते हुए वीडियो वायरल

Sidhu Moose Wala Younger Brother Video Viral: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला के छोटे भाई शुभदीप सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है.

---विज्ञापन---

Sidhu Moose Wala Younger Brother Video Viral: दिवंगत पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसे वाला आज भी अपने फैंस दिलों में बसे हुए हैं. उनकी हत्या के 4 साल बाद भी फैंस उन्हें उसी तरह प्यार करते हैं, जैसे पहले किया करते थे. सिद्धू मूसे वाला की मौत के बाद अपने पापा बलकौर सिंह और मां चरण कौर के एक बेटा हुआ, जिसका नाम उनके दिवंगत बड़े भाई के नाम पर शुभदीप सिंह सिद्धू रखा. अब सिद्धू मूसे वाला का ये छोटा भाई बड़ा गया है. हाल ही में उनका एक शुभदीप सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बड़ा हो गया सिद्धू मूसेवाला का छोटा भाई

हाल ही में सिद्धू मूसे वाला के माता-पिता बलकौर सिंह और चरण कौर अपने छोटे बेटे शुभदीप सिंह सिद्धू के साथ दिखाई दिए. इस दौरान 2 साल के नन्हें शुभदीप सिंह सिद्धू ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. उनका एक वीडियो भी सामने आया है, इस वक्त इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो पंजाबी फिल्म ‘कंकान दे ओहले’ की स्क्रीनिंग का है, जिसमें बलकौर सिंह और चरण कौर अपने नन्हें बेटे शुभदीप सिंह सिद्धू के साथ पहुंचे. इस कार्यक्रम के कई वीडियो ऑनलाइन फैन पेज और पैपराजी पेज पर शेयर किए गए हैं.

---विज्ञापन---

मां की उंगली पकड़कर…

वायरल वीडियो में शुभदीप अपनी मां चरण कौर की उंगली पकड़े हुए उनके साथ-साथ चलते नजर आ रहे हैं. इस मौके पर शुभदीप हल्के सफेद रंग की कमीज, बेज रंग की पैंट और पिंक कलर की पगड़ी पहने हुए हैं. वीडियो में नन्हें शुभदीप बेहद प्यारे और क्यूट लग रहे हैं. इस दौरान वो चुपचाप अपने आसपास की भीड़ और कैमरों को देखते हुए आगे बढ़ते हुए चल रहे हैं.

फैंस का रिएक्शन

वीडियो वायरल होते ही फैंस ने तुरंत फैंस के रिएक्शन आने लगे. कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की है. वहीं कुछ फैंस ने उन्हें प्यार से ‘छोटा सिद्धू’ कहकर बुलाया. एक फैन ने कमेंट में लिखा, ‘कितना प्यारा… भगवान उसे आशीर्वाद दे.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्यूटिपाई.’

First published on: Jul 30, 2026 09:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola