Thursday, 3 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

पंजाबी सिंगर की संदिग्ध मौत से सनसनी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने खंगाला घर

Baljit Singh Death: पंजाबी के एक सिंगर और गीतकार का शव उनके घर में संदिग्ध हालत में मिला है. घर से खून के सूखे निशान मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम और पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही है.

punjabi singer baljit singh death
punjabi singer baljit singh death

Baljit Singh Death: पंजाबी गायक और गीतकार बलजीत सिंह (Baljit Singh) का शव उनके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई है. पिछले चार-पांच दिनों से लापता बलजीत अपने घर में अकेले रहते थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. कमरे और घर के अलग-अलग हिस्सों में खून के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है.

चार दिन बाद बेड पर मिला शव

कस्बा सुधार की ‘पत्ती धालीवाल’ में रहने वाले गायक बलजीत सिंह पिछले कुछ दिनों से अपने परिजनों और संपर्क से दूर थे. वीरवार सुबह जब रिश्तेदार उनके घर पहुँचे, तो कमरे का नजारा देखकर दंग रह गए. बेड पर बलजीत का शव पड़ा हुआ था, जो कई दिन पुराना होने के कारण सड़ने लगा था. परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी.

---विज्ञापन---

कमरे और घर में खून के निशान

सुधार थाने के प्रभारी कुलविंदर सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को कमरे के फर्श और घर के अन्य हिस्सों में कई जगह खून के सूखे धब्बे मिले हैं. शव की हालत और खून के निशानों को देखते हुए पुलिस इसे पहली नजर में संदिग्ध मानकर हत्या के पहलू से भी जांच आगे बढ़ा रही है.

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड ने जुटाए सबूत

मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर तुरंत फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स (Forensics Team), डॉग स्क्वाड और सीआईए (CIA) की टीमों को बुलाया गया. फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने फिंगरप्रिंट्स और खून के नमूने एकत्र किए हैं, जबकि डॉग स्क्वाड की मदद से आसपास के इलाके की तलाशी ली गई. पुलिस मृतक के परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है.

---विज्ञापन---

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

पुलिस ने प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बाद में परिजनों को सौंप दिया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और समय का सटीक पता चल सकेगा. फिलहाल घर में फैले खून के निशानों की गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है.

नशे की लत और विवादों से नाता

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बलजीत सिंह पिछले कुछ समय से चिट्टे के नशे के आदी हो चुके थे, जिसकी वजह से उनका म्यूजिक और राइटिंग करियर काफी प्रभावित हुआ था. इसके अलावा, उन पर अपने गीतों के जरिए पंजाब के गैंगस्टरों और गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप भी लगते रहे हैं. हालांकि, इस दुखद घटना का उनके पुराने विवादों से क्या संबंध है, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 03, 2026 10:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola