Friday, 7 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

रोमांस के किंग हैं पवन सिंह… क्या आपने सुने ‘पावर स्टार’ के ये भोजपुरी रोमांटिक सॉन्ग

Pawan Singh Superhit Romantic Bhojpuri Songs: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के 'पावर स्टार' पवन सिंह के इन 5 बेस्ट रोमांटिक सॉन्ग सुनने के बाद आप भी प्यार के समंदर में गोते लगाने लगेंगे.

Pawan Singh Superhit Romantic Bhojpuri Songs: भोजपुरी सिनेमा के फेमस ‘पावर स्टार’ पवन सिंह अक्सर विवादों की वजह से ही चर्चा में आते हैं. हालांकि, इन विवादों का उनके काम पर कोई खास असर नहीं पड़ता है. पवन सिंह उन एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं, जिनका फिल्मों के साथ-साथ भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी दबदबा है. आज हम आपको पवन के 5 बेस्ट रोमांटिक भोजपुरी सॉन्ग के बारे में बताने वाले हैं. जिन्हें सुनने के बाद आप भी अपना दिल हार जाएंगे.

भगवान बड़ी फुर्सत से तोहरा के बनवले बाड़े

पवन सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘प्रतिज्ञा’ का ये रोमांटिक गाना भोजपुरी सिनेमा के सबसे बेहतरीन और सदाबहार गानों की लिस्ट में शामिल है. अपने इस गाने में पवन सिंह दिलकश अंदाज में अपनी प्रेमिका की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं. इस गानें को यूट्यूब पर 37 मिलियन व्यूज मिले हैं.

---विज्ञापन---

पुदीना ऐ हसीना

पवन सिंह के इस गाने ने तो रिलीज होते ही यूट्यूब पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. पवन सिंह का ये गाना वैसे तो कोई मेलोडी रोमांटिक नहीं बल्कि एक मजेदार और पेपी ट्रैक सॉन्ग है. लेकिन लोगों को पवन सिंह देसी और आशिकाना अंदाज खूब पसंद आया. इन गाने को यूट्यूब पर 413 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

जब से चढ़ल जवानी

पवन सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘जिद्दी आशिक’ ये हिट रोमांटिक ट्रेक भोजपुरियां लवर्स की हमेशा से पहली पसंद रहा है. इस गाने में पवन सिंह और तनुश्री चटर्जी की जबरदस्त केमिस्ट्री ने लोगों को अपनी धुन पर झूमने के लिए मजबूर कर दिया. कल्पना पटोवारी और पवन सिंह की आवाज में गाये गए इस गाने को यूट्यूब पर 46 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

---विज्ञापन---

हो गोरी सांचहुं तू जन्नत के हूर

पवन सिंह की आवाज में गाये गए इस गाने के बोल दिल को छू जाने वाले हैं. फिल्म ‘डोली चढ़ के दुलहिन ससुराल चली’ के इस गाने में पवन सिंह ने प्रेमिका जन्नत की अप्सरा बताया है. नौजवानों के बीच ये गाना आज भी खूब पसंद किया जाता है.

पटरी कमरिया डोले

‘पटरी कमरिया डोले’ गाना फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ का सबसे पॉपुलर सॉन्ग है. पवन सिंह के इस गाने में जबरदस्त बीट्स और सॉफ्ट लिरिक्स दोनों ही मिलकर गजब का धमाल मचाया है. आज भी ये गाना शादी या पार्टी में कपल्स का फेवरेट डांस नंबर गाना है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 06, 2026 10:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola