Friday, 16 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

मां का सहारा बनीं Kajol-Tanisha Mukerji, Tanuja संग बेटियों का प्यार, दुर्गा पूजा से वीडियो Viral!

मां दुर्गा के आगमन के साथ ही मुखर्जी परिवार के दुर्गा पूजा पंडाल में रौनक छा गई। हर साल की तरह इस बार भी भव्य मूर्ति, फूलों की बारिश और भक्तिमय माहौल ने सभी का दिल जीत लिया। लेकिन इस बार काजोल और तनीषा मुखर्जी का अपनी मां तनुजा के लिए प्यार भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Oct 16, 2026 16:15
Share :
Kajol

मां दुर्गा के आगमन के साथ ही मुखर्जी परिवार के दुर्गा पूजा पंडाल में रौनक छा गई। हर साल की तरह इस बार भी भव्य मूर्ति, फूलों की बारिश और भक्तिमय माहौल ने सभी का दिल जीत लिया। लेकिन इस बार काजोल और तनीषा मुखर्जी का अपनी मां तनुजा के लिए प्यार भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, 15 अक्टूबर को मुंबई के मशहूर नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में मुखर्जी परिवार ने मां दुर्गा की पूजा की शुरुआत की। इस दौरान मां दुर्गा की भव्य मूर्ति से पर्दा हटाया गया और चारों तरफ फूल बरसाए गए। काजोल सिंदूरी लाल-नारंगी साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं, जबकि तनीषा और तनुजा भी ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दीं। इस बीच परिवार के कुछ प्यारे पल कैमरे में कैद हो गए। काजोल और तनीषा अपनी मां के साथ तस्वीरें खिंचवाती नजर आईं। दोनों ने तनुजा को गले लगाया और उनके गालों पर किस करके प्यार जताया। वहीं, अयान मुखर्जी ने भी तीनों की तस्वीरें क्लिक कीं। सबसे खास पल तब आया, जब काजोल अपनी मां का शॉल ठीक करती दिखीं और तनीषा भी उनका ख्याल रखने पहुंच गईं। बाद में तनीषा ने तनुजा को मास्क पहनाया और उनका हाथ थामकर आगे ले गईं। मां-बेटियों के इस खूबसूरत रिश्ते ने फैंस का दिल जीत लिया।

First published on: Oct 16, 2026 04:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो