Monday, 19 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ की कार पर बरसीं गोलियां, पीछे ही थे करणवीर मेहरा! बताया खौफ का आंखों देखा हाल

टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले से जहां उनके फैंस और परिवारजन टेंशन में हैं, वहीं उनके दोस्त और एक्टर करणवीर मेहरा ने घटनास्थल का खौफनाक मंजर शेयर किया है, जो चौंकाने वाला है.

karanveer mehra ON Tiger Shroff Firing Case
टाइगर श्रॉफ पर हमले का करणवीर मेहरा ने बताया आंखों देखा हाल, Photo Credit- Social Media

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी कोई फिल्म या फिटनेस को लेकर नहीं बल्कि अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले को लेकर सुर्खियों में हैं, एक्टर पर रविवार शाम अंधाधुंध फायरिंग हुई, जिसमें उनके ड्राइवर और एक शख्स को गंभीर रूप से चोटें आईं, वहीं गनीमत रही की एक्टर को ज्यादा चोटें नहीं आईं, हादसे के बाद सामने आई उनकी पहली तस्वीर में वो हाथ पर बेंडेज और सीने पर पट्टी लगाए नजर आ रहे हैं, इस बीच उनके दोस्त और टीवी के चर्चित चेहरे करणवीर मेहरा ने बताया कि उस वक्त वो वहीं मौजूद थे, और उन्होंने जिस खौफनाक मंजर को अपनी आंखों से देखा और जब उन्होंने उस हादसे को बताया तो हर कोई हैरान रह गया.

टाइगर की कार के पीछे थे करणवीर मेहरा

करणवीर मेहरा ने जूम से बातचीत में बताया कि जब उनकी कार घटनास्थल पर पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर उन्हें घटना की गंभीरता का अंदाजा हुआ. एक्टर के मुताबिक, उन्होंने मौके पर खून के धब्बे देखे और पता चला कि टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर को गोली लगी है. इस खबर ने उन्हें परेशान कर दिया. करणवीर ने राहत जताई कि टाइगर सुरक्षित हैं और उम्मीद की कि घायल ड्राइवर जल्द ठीक हो जाएगा.

---विज्ञापन---

पटाखों के बीच सुनाई दी गोलियों की आवाज

करणवीर ने बताया कि वह टाइगर को काफी समय से जानते हैं. दोनों जुहू में फुटबॉल भी खेलते हैं. घटना के वक्त वहां कई लोग मौजूद थे और कुछ लोग तस्वीरें ले रहे थे. अचानक गोलियों जैसी आवाज सुनाई दी और लोग चिल्लाने लगे कि फायरिंग हुई है.

अफरा-तफरी और चीख-पुकार में बदला माहौल

एक्टर के मुताबिक, आसपास पटाखे भी फोड़े जा रहे थे. ऐसे में शुरुआत में आवाज को लेकर भ्रम हुआ, लेकिन जल्द ही लोगों को समझ आ गया कि मामला गंभीर है. पास में ही बच्चों की जन्मदिन की पार्टी भी चल रही थी. अचानक हुई इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

---विज्ञापन---

टाइगर के ड्राइवर को लगी गोली, पुलिस की जांच जारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइक सवार हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर पांच राउंड फायरिंग की. मुंबई पुलिस के अनुसार, ड्राइवर फिरदौस के बाएं हाथ में चोट आई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है. शुरुआती बैलिस्टिक जांच में गोलियां नजदीक से चलाए जाने के संकेत मिलने की बात भी सामने आई है.

बिश्नोई गैंग ने किया हमले का दावा

इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम भी सामने आया है. एक कथित ऑडियो क्लिप में एक शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनिल पंडित बताते हुए हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया. ऑडियो में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को धमकी देने की बात भी कही गई है.

---विज्ञापन---

करणवीर ने जताई चिंता

करणवीर ने टाइगर और उनके परिवार को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि टाइगर अच्छे इंसान हैं और सभी के साथ सम्मान से पेश आते हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. अब देखना होगा कि इस हमले के पीछे कौन लोग थे और उनका मकसद क्या था.

First published on: Oct 19, 2026 09:00 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो