Monday, 19 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

टाइगर श्रॉफ पर हमले का खौफनाक वीडियो वायरल, जानें चीख-पुकार के बीच क्या हुआ?

टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम हुए जानलेवा हमले से हर कोई स्तब्ध है, उनके फैंस को एक्टर की चिंता सता रही है, तो इस बीच घटना से जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है.

Tiger Shroff Firing Video
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का खौफनाक वीडियो आया सामने Photo Credit- Social Media

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में उनकी कार पर फायरिंग की घटना सामने आई. राहत की बात यह है कि इस घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जबकि दो लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. इस बीच, सोशल मीडिया पर फायरिंग के कथित वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें गोलियां चलने की आवाज और अफरा-तफरी सुनाई दे रही है. आखिर इन वीडियो में क्या है और इस हमले को लेकर क्या जानकारी सामने आई है? आइए जानते हैं…

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग का वीडियो वायरल

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें एक कार भीड़ के बीच से गुजरती दिखाई देती है. इसी दौरान सड़क पर खड़े लोग टाइगर-टाइगर चिल्ला रहे होते हैं, वहीं इस बीच बीच गाड़ी सवार कुछ लोग उतरते हैं, और ताड़तोड़ फायरिंग करने लगते हैं. इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है और लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आते हैं.

---विज्ञापन---
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का वीडियो आया सामने

वीडियो में दर्द से कराहने की आईं आवाजें

वीडियो में दर्द से कराहने जैसी आवाज भी सुनाई दे रही है. हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है. ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो में सुनाई देने वाली आवाज किसकी है और घटना के सभी सीन इसी वारदात के हैं या नहीं.

दो लोग घायल, टाइगर श्रॉफ सुरक्षित

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं. घायलों में फिरदौस नाम के एक ड्राइवर के हाथ में चोट लगने की जानकारी सामने आई है. दूसरे घायल व्यक्ति का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, टाइगर श्रॉफ के सुरक्षित होने की खबर है. घटना के बाद उनके परिवार और फैंस के बीच भी चिंता का माहौल है.

---विज्ञापन---

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी?

इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम भी सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कथित तौर पर गैंग से जुड़े अनिल पंडित और हरमन संधु ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. पोस्ट में यह भी कहा गया कि टाइगर श्रॉफ को पहले फोन करके चेतावनी दी गई थी.पोस्ट में बॉलीवुड इंडस्ट्री और सलमान खान के साथ काम करने वाले लोगों को लेकर भी धमकी भरी बातें लिखी गई हैं.

पुलिस ने तेज की जांच, हिरासत में एक शख्स

फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. आरोपियों का पता लगाने और घटना से जुड़े पहलुओं की पड़ताल के लिए पुलिस की 12 टीमें गठित किए जाने की जानकारी सामने आई है. फिलहाल, फायरिंग के पीछे की असली वजह और इसमें शामिल लोगों को लेकर जांच जारी है. पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिय़ा है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 19, 2026 08:04 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो