Friday, 16 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kajol के मायके में हुआ Maa Durga का स्वागत, गम भुलाकर जुटा Mukerji परिवार। नहीं दिखीं Rani Mukerji !

नवरात्रि के शुभ अवसर पर दुर्गा पूजा का आगाज हो चुका है और हर साल की तरह इस बार भी मुखर्जी परिवार मां दुर्गा की भक्ति में डूबा नजर आया। मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में 15 अक्टूबर को ढाक की थाप, आतिशबाजी और भक्तिमय माहौल के बीच मां दुर्गा का भव्य स्वागत किया गया।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Oct 16, 2026 18:06
Share :
Kajol

नवरात्रि के शुभ अवसर पर दुर्गा पूजा का आगाज हो चुका है और हर साल की तरह इस बार भी मुखर्जी परिवार मां दुर्गा की भक्ति में डूबा नजर आया। मुंबई के नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में 15 अक्टूबर को ढाक की थाप, आतिशबाजी और भक्तिमय माहौल के बीच मां दुर्गा का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर परिवार के कई सदस्य एकजुट होकर अपनी पुरानी परंपरा निभाते दिखे। काजोल अपनी मां तनुजा और बहन तनीषा मुखर्जी के साथ पूजा में शामिल हुईं। वहीं, फिल्ममेकर अयान मुखर्जी और शरबानी मुखर्जी भी मां दुर्गा के स्वागत में जुटे नजर आए। इस दौरान काजोल अपनी मां का खास ख्याल रखती दिखीं। वहीं, अपने ट्रेडिशनल लुक से उन्होंने सबका ध्यान खींच लिया। ऑरेंज और पिंक कलर की खूबसूरत सिल्क साड़ी, बैकलेस ब्लाउज, झुमके, चूड़ियां और खुले बालों में काजोल बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके चेहरे पर पूजा की खुशी साफ झलक रही थी। हालांकि, इस जश्न के बीच फैंस को रानी मुखर्जी की कमी जरूर खली। हर साल दुर्गा पूजा में नजर आने वाली रानी इस बार मां दुर्गा के स्वागत के दौरान दिखाई नहीं दीं। दरअसल, 22 सितंबर 2026 को उनकी मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि वह परिवार के इस शुरुआती जश्न से दूर रहीं। हालांकि, उनके शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि पिछले साल मार्च में अयान मुखर्जी के पिता और काजोल-तनीषा के चाचा देब मुखर्जी का भी निधन हो गया था। लगातार दुखों के बावजूद परिवार अपनी बरसों पुरानी परंपरा निभाते हुए मां दुर्गा की भक्ति में जुटा नजर आया।

First published on: Oct 16, 2026 06:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो