मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में फराह एक थिएटर इवेंट में शामिल होने के लिए होटल पहुंचती नजर आ रही हैं। इस दौरान होटल के कर्मचारी फूलों की बारिश करके उनका स्वागत करते हैं। इसी बीच एक महिला कर्मचारी उनके माथे पर तिलक लगाने के लिए आगे बढ़ती हैं, लेकिन फराह इशारे से माथे पर तिलक लगाने से मना करती दिखाई देती हैं। बस, उनका यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। वीडियो सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने फराह के व्यवहार पर सवाल उठाए, तो वहीं कई लोग उनके समर्थन में भी उतर आए। एक यूजर ने उनके व्यवहार को एटीट्यूड बताया, जबकि दूसरे ने लिखा कि यह उनकी मर्जी है। वहीं, कुछ लोगों ने दावा किया कि फराह ने तिलक लेने से पूरी तरह इनकार नहीं किया था। बढ़ती चर्चा के बीच फराह खान ने भी वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट में लिखा, “सॉरी, लेकिन मुझे ये झंझट पसंद नहीं हैं।” हालांकि, वीडियो में फराह बाद में अपना हाथ आगे बढ़ाकर कलाई पर तिलक लगवाती नजर आती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को लेकर बहस जारी है और लोग अपनी-अपनी राय रख रहे हैं।
---विज्ञापन---
तिलक लगाने से Farah Khan ने किया इनकार ! इंटरनेट पर जमकर हो रहीं ट्रोल ! वीडियो तगड़ा वायरल !
मशहूर डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में फराह एक थिएटर इवेंट में शामिल होने के लिए होटल पहुंचती नजर आ रही हैं। इस दौरान होटल के कर्मचारी फूलों की बारिश करके उनका स्वागत करते हैं।
First published on: Oct 17, 2026 05:04 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola