Sunday, 18 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Drishyam 3 Box Office Day 17: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने उठाया संडे का फायदा, 17वें दिन कमा डाले इतने करोड़

Drishyam 3 Box Office Collection Day 17: अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने वीकेंड पर फिर रफ्तार पकड़ी है. जानें 17वें दिन संडे को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.

Drishyam 3 The Conclusion Box Office Collection Day 17
Drishyam 3 The Conclusion Box Office Collection Day 17

Drishyam 3 Box Office Collection Day 17: पहले हफ्ते धुआंधार कमाई करने के बाद अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ की कमाई घटने लगी थी. लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने एक बार फिर वापसी की है. इस बीच कई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन इसके बावजूद अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ दर्शकों की सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है. वीकेंड पर एक बार फिर फिल्म ने अच्छी कमाई की है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं. आइए जानते हैं 17वें दिन रविवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है.

17वें दिन की कमाई

Sacnilk के मुताबिक, 17वें दिन अब तक अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ने 5.79 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में टोटल ग्रॉस कलेक्शन 415.60 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन 346.89 करोड़ हो गया है, जबकि भारत का फाइनल कलेक्शन आना अभी बाकी है. इससे पहले शनिवार को फिल्म ने 5 करोड़ का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

रीमेक नहीं है ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ की कहानी

बात करें फिल्म की तो, ‘दृश्यम 3’ बॉलीवुड की पॉपुलर थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का आखिरी भाग है. खास बात ये है कि इस बार की कहानी मलयालम भाषा की फिल्म की रीमेक नहीं है. इसकी कहानी बिल्कुल अलग है. फिल्म में अजय देवगन (विजय सलगांवकर) एक बार फिर अपने परिवार को बचाने के लिए नए पुलिस ऑफिसर जयदीप अहलावत के खिलाफ दिमाग का खेल खेलते नजर आते हैं.

First published on: Oct 18, 2026 10:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो